
*खंडवा की बेटियां भोपाल में सम्मानित*
खण्डवा//*भारतीय सिन्धु सभा (म.प्र.) एवं सिन्धी मेला समिति, भोपाल* द्वारा आयोजित *प्रांतीय प्रतिभा सम्मान 2025* कार्यक्रम में रविवार को सिंधी कॉलोनी खंडवा की काजल हिरानी एवं दिव्या हिरानी को शूटिंग में राष्ट्रीय स्तर पर खेलने पर सम्मानित किया गया।भारतीय सिंधू सभा के प्रवक्ता कमल नागपाल के अनुसार उपलब्धि के इस शुभ अवसर पर भारतीय सिंधु सभा महिला शाखा द्वारा काजल हिरानी एवं दिव्या हिरानी एवं हिरानी परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि भगवान झूलेलाल साई की कृपा दोनों बेटियों पर बनी रहे दोनों बेटियां इसी तरह अपने जीवन पथ पर आगे बढ़ती रहे और अपने परिवार ओर समाज का नाम रोशन करती रहे।












