राजस्थान

इस बार भद्रा मुक्त रहेगा रक्षाबंधन पर्व, बहनें पूरे दिन बांध सकेंगी राखी

इस बार भद्रा मुक्त रहेगा रक्षाबंधन पर्व, बहनें पूरे दिन बांध सकेंगी राखी

चौमहला। इस वर्ष रक्षाबंधन का पावन पर्व भद्रा दोष से मुक्त रहेगा, जिससे भाई-बहन के स्नेह और सुरक्षा के इस पर्व को पूरे दिन उत्साह व श्रद्धा से मनाया जा सकेगा। ज्योतिषाचार्य पं. बाबूलाल व्यास श्री अम्बे माता मंदिर चौमहला के अनुसार, रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025, शनिवार को श्रवण नक्षत्र युक्त एवं भद्रा मुक्त तिथि में मनाया जाएगा। पं. व्यास के अनुसार, भद्रा काल 8 अगस्त की रात्रि में ही समाप्त हो जाएगा अतः 9 अगस्त को राखी बांधने पर भद्रा का कोई प्रभाव नहीं रहेगा। बहनें प्रातःकाल से ही शुभ मुहूर्त में अपने भाइयों को राखी बांध सकेंगी।

 

*शुभ मुहूर्त इस प्रकार रहेंगे:*

 

प्रातः 7:44 से 9:22 बजे तक – शुभ काल दोपहर 12:10 से 1:03 बजे तक – अभिजीत मुहूर्त दोपहर 2:13 से 5:28 बजे तक – लाभ-अमृत वेलापं. व्यास ने बताया कि इन मुहूर्तों में राखी बांधना अत्यंत शुभ व फलदायक रहेगा। इस दिन का ग्रह-नक्षत्रीय संयोग भी रक्षाबंधन को विशेष बना रहा है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!