मेरठ। थाना ब्रह्मपुरी पुलिस ने मोहल्ले में चोर आने की झूठी अफवाह फैलाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। रात्रि लगभग 3 बजे सब इंस्पेक्टर हिमांशु भारद्वाज अपनी टीम के साथ शिव मंदिर के सामने वाली गली, खत्ता रोड पहुंचेवहां शादाब पुत्र यूनुस निवासी गली नंबर 6, श्यामनगर थाना लिसाड़ी गेट मेरठ, नदीम पुत्र अब्दुल रशीद, वसीम पुत्र अब्दुल रशीद, साकिब पुत्र रियाजुद्दीन (सभी निवासी शिव मंदिर के सामने वाली गली, खत्ता रोड थाना ब्रह्मपुरी मेरठ) और अन्य चार अज्ञात व्यक्ति मोहल्ले में चोर आने की झूठी अफवाह फैला रहे थे।इस कारण मोहल्ले में भय और अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। थाना ब्रह्मपुरी पुलिस टीम ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर शादाब और नदीम को शिव मंदिर वाली गली, खत्ता रोड से गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।
0 1 minute read













