सहारनपुर। शाकंभरी देवी रोड पर गांव बड़वाला के पास गाजियाबाद के श्रद्धालुओं की कार अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा रहे साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकरा गई।इस दर्दनाक हादसे में साइकिल सवार शिवकुमार (47) निवासी बड़वाला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दीपक, उसकी पत्नी छवि और उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी बेहट ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गयाजानकारी के अनुसार, गाजियाबाद निवासी दीपक (38) अपनी पत्नी छवि (35), बेटी कासमी (5) और बेटे अक्षित (14) के साथ शाकंभरी देवी के दर्शन के लिए कार से जा रहा था। बड़वाला गांव के पास कार अचानक अनियंत्रित हो गई और वह साइकिल पर जा रहे शिवकुमार को टक्कर मारते हुए सीधे पेड़ से जा टकराईहादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक साइकिल सवार शिवकुमार की मौत हो चुकी थी। शिवकुमार एक गरीब मजदूर था जो गांव के पास ही एक आम के बाग में काम करता था। हादसे के वक्त वह साइकिल से बाग की ओर जा रहा था। उसके पीछे पांच बेटियां और एक बेटा हैपुलिस ने मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों का जिला अस्पताल में इलाज जारी है। सभी संबंधित परिवारों को हादसे की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।
0 1 minute read













