नशे से दूरी है जरूरी अभियान अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना ने दी प्रेरणादायी जानकारी
बच्चों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ
📝 खरगोन, 24 जुलाई 2025। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा 15 जुलाई से 30 जुलाई तक चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी अभियान के अंतर्गत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय मेनगांव एवं कन्या शिक्षा आवासीय परिसर मेनगांव में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पुलिस अधीक्षक श्री धर्मराज मीना ने उपस्थित बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे की लत ने लाखों परिवारों को बर्बाद कर दिया है। बच्चों को शिक्षा नहीं मिल पाती और परिवार गंभीर सामाजिक व आर्थिक संकटों का सामना करता है। इसलिए हम सभी का दायित्व है कि स्वयं नशे से दूर रहें और अपने परिवारजन को भी इससे मुक्त करें। इस अवसर पर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। सभी को नशामुक्ति की सामूहिक शपथ भी दिलाई गई, जिसमें उन्होंने अपने जीवन में नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जिला खेल अधिकारी श्रीमती पवी दुबे तथा परिसर के समस्त शिक्षकगण भी मौजूद रहे। सभी ने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रयास युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में सहायक होंगे।
छपारा – महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
4 days ago
जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंती
4 days ago
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
4 days ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
4 days ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
4 days ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——
4 days ago
श्री इमरान मलिक जी के अध्यक्षता मे दिनाँक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को डिन्डौरी मे आम बैठक
4 days ago
पश्चिम क्षेत्र महिला खो-खो टीम में रितिका अमलियार का हुआ चयन
5 days ago
दो बाइक आमने-सामने टकराईं, 4 लोग घायल – भीषण हादसा