
*वस्त्र विक्रेता संघ के पुनर्गठन से पूर्व सदस्यता शुल्क संग्रह जारी*
खंडवा।वस्त्र विक्रेता संघ का पुनर्गठन अति शीघ्र किया जा रहा है।इससे पूर्व संस्था सदस्यों सदस्यता सूची की समीक्षा कर नवीनीकरण किया जा रहा है। प्रवक्ता मुदित जेटली ने जानकारी देते हुए बताया कि संस्था की कार्यकारिणी में लिए गए निर्णय अनुसार संस्था के सम्माननीय सदस्यों से सदस्यता शुल्क का संग्रह किया जा रहा है।इसी कड़ी में संस्था अध्यक्ष गणेश गुरबानी के मार्गदर्शन में उपाध्यक्ष कमल नागपाल,सचिव एम यूनुस, कोषाध्यक्ष राजीव बाहेती और कार्यकारिणी सदस्य महेंद्र शाह आदि ने मंगलवार शाम वस्त्र विक्रेता संघ के सदस्यों से औपचारिक मुलाकात कर विचार जाने।उल्लेखनीय है कि वस्त्र विक्रेता संघ चेंबर ऑफ कॉमर्स की सक्रिय व्यवसायिक सदस्य संस्थाओं में से एक है।












