प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में स्किल डेवलपमेंट विषय पर हुआ व्याख्यान
📝 खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
खरगोन 15 जुलाई 2025। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय खरगोन में प्राचार्य डॉ जीएस चौहान के मार्गदर्शन में एनसीसी इकाई द्वारा स्किल डेवलपमेंट विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान के वक्ता एवं संयोजक स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ श्री गगन पाटीदार द्वारा बताया गया कि कौशल वही, जो भविष्य गढ़े। आज के इस प्रतिस्पर्धात्मक युग में केवल डिग्री प्राप्त करना पर्याप्त नहीं है, जब तक हमारे पास किसी क्षेत्र में विशेष कौशल न हो। स्किल डेवलपमेंट का तात्पर्य है। किसी व्यक्ति की योग्यता को व्यवहारिक, तकनीकी एवं मानसिक रूप से इतना सक्षम बनाना कि वह आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न कौशल विकास कार्यक्रम जैसे- प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार या बेहतर रोजगार के लिए तैयार करते हैं। आज आवश्यकता है कि छात्रगण अपने रुचि के क्षेत्र में एक कुशलता विकसित करें। चाहे वह आईटी हो, कृषि, डिज़ाइन, मार्केटिंग या कोई पारंपरिक हस्तकला। यही स्किल उन्हें शिक्षा से आजीविका की ओर ले जाएगी।
स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो।” स्किल डवलपमेंट ही वह साधन है, जो हमें आत्मनिर्भर भारत की ओर ले जाएगा। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी संतोष कुमार राठौड़ ने किया एवं आभार महिला एनसीसी अधिकारी डॉ रंजीता पाटीदार ने माना।
सिवनी – थाना छपारा में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक 27 मई को हुई संपन्न
4 days ago
पलारी तिराहा चेक पोस्ट का एसपी सिवनी ने किया आकस्मिक निरीक्षण
6 days ago
छपारा – अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का सम्मान
6 days ago
सिवनी – बसों की सुरक्षा में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई 41 बसों पर 22 हजार रुपये का जुर्माना, यातायात पुलिस का विशेष अभियान जारी
1 week ago
*जबलपुर स्टैंड पर बसों का कब्जा, अस्पताल के सामने लगा जाम बना मरीजों के लिए आफत।*
1 week ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु जिले में विशेष जिला प्रकोष्ठ का गठन
1 week ago
छपारा के संजय कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति दिनेश बरमैया लापता, परिवार परेशान — तलाश जारी
1 week ago
आदर्श महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी, विद्यार्थियों को दी जा रही 23 सुविधाओं की जानकारी दी
1 week ago
खबर का हुआ असर, सुकरी से थांवरी मार्ग की अधूरी सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य शुरू किया गया
1 week ago
राजा बाबू बनकर, गाड़ी में बैठकर हम काम नहीं कर सकते, हमें अफसरी से सेवा भाव की तरफ बढ़ना है तभी जनता के काम होंगे… कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्राम चौपाल के दौरान अधिकारियों को दी समझाइश।