
छपारा के सिंचाई कॉलोनी स्थित एरिकेशन ग्राउंड में मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत शनिवार को भव्य सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में करीब 100 जोड़ों का विवाह विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया।
समारोह के दौरान खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। मंच पर जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी बाराती बनकर नाचते-गाते नजर आए, जिससे कार्यक्रम में और भी रौनक बढ़ गई।
इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य तौफीक खान, जनपद उपाध्यक्ष प्रभात ठाकुर, सीईओ रविंद्र मीणा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देकर उनके सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में पारंपरिक रीति-रिवाज, संगीत और खुशियों से भरा माहौल बना रहा, जिससे पूरा मैदान उमंग और उत्साह से सराबोर नजर आया।










