
छपारा नगर में गुरुवार शाम उस समय हड़कंप मच गया जब एक जंगली कबर बीज्जू अचानक एक घर में घुस गया। यह घटना खेरमाई मंदिर के पास रहने वाले वरिष्ठ पत्रकार प्रदीप श्रीवास्तव के घर की है, जहां शाम करीब 7 बजे कबर बीज्जू घर के आंगन में आ गया और सीढ़ियों के नीचे जाकर बैठ गया।
जंगली जानवर को घर के भीतर देखकर तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी गई।
सूचना मिलते ही वन विभाग के चंद्रविनय के निर्देश पर विभागीय कर्मचारी उदय ऊइके अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वन अमले ने सावधानीपूर्वक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाते हुए कबर बीज्जू को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया।
रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम ने जंगली जानवर को उसके प्राकृतिक आवास यानी जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया। वन विभाग की तत्परता से किसी भी प्रकार की जनहानि होने से बचाव हो गया।








