छपारामध्यप्रदेशसिवनी

प्राचीन गढ़ी व सिद्ध बाबा घाट पर स्वच्छता अभियान, युवाओं ने दिया स्वच्छता का संदेश

छपारा। विगत दिवस नगर के प्राचीन गढ़ी एवं सिद्ध बाबा घाट पर उद्गम स्वास्तिक फाउंडेशन द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान फाउंडेशन के युवाओं ने मिलकर घाट और उसके आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के साथ-साथ प्राचीन धरोहरों के संरक्षण के लिए जागरूक किया।

अभियान के दौरान युवाओं ने घाट परिसर में फैली गंदगी को साफ किया और लोगों को यह संदेश दिया कि हमारी ऐतिहासिक धरोहरें हमारी संस्कृति और इतिहास की पहचान हैं। इन स्थानों को स्वच्छ और सुरक्षित रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि यदि ऐसे ऐतिहासिक स्थलों की नियमित रूप से साफ-सफाई और देखभाल की जाए तो यह स्थान पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकते हैं और क्षेत्र में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस अवसर पर फाउंडेशन के अध्यक्ष अभिषेक उ, उपाध्यक्ष पीयूष, सचिव अंकित सहित अंशुल, तरेंद्र, चंदन, साजन, कार्तिक, वशु, प्रिंस, हेमंत, ओम, दीपेश एवं शिवांश उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर अभियान को सफल बनाया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्य करते रहने का संकल्प लिया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!