सफाई संरक्षकों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के लिए रेनकोट वितरण
📝 खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
नगर पालिका परिषद खरगोन द्वारा वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए प्रतिदिन नगर के 33 वार्डाे में स्थित मुख्य मार्गों एवं अन्य समस्त छोटी-बड़ी गलियों में स्थित नाले/नालियों की सफाई के साथ ही वर्षाकाल के दौरान जलभराव की स्थिति निर्मित होने पर जल निकासी की तत्काल व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए गए। नगर पालिका में कार्यरत सफाई संरक्षकों द्वारा साफ-सफाई एवं जल निकासी के कार्य किए जा रहे हैं। यह कार्य निरंतर वर्षा होने पर भी कराये जा रहे है। सफाई संरक्षकों की सुरक्षा एवं स्वास्थ्य की दृष्टि से निकाय में कार्यरत समस्त सफाई संरक्षकों को 15 जुलाई को नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती छाया अरूण जोशी द्वारा रेन-कोट वितरित किए गए ताकि सफाई कार्य प्रभावित नहीं हो। इस दौरान कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री भोलू कर्मा, प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी श्री जितेन्द्र मेढ़ा, स्वास्थ्य समिति सभापति श्रीमती कविता अरविंद पाटीदार, पार्षदगण श्री धीरेन्द्रसिंह चौहान, श्री संतोष वर्मा, श्री मकबूल एहमद, श्री रियाजुद्दीन शेख, श्री वारिस चौबे, पार्षद प्रतिनिधि श्री ललीत राठौर एवं समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
सिवनी – थाना छपारा में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक 27 मई को हुई संपन्न
4 days ago
पलारी तिराहा चेक पोस्ट का एसपी सिवनी ने किया आकस्मिक निरीक्षण
6 days ago
छपारा – अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर सांदीपनि विद्यालय के विद्यार्थियों का सम्मान
6 days ago
सिवनी – बसों की सुरक्षा में लापरवाही पर सख्त कार्रवाई 41 बसों पर 22 हजार रुपये का जुर्माना, यातायात पुलिस का विशेष अभियान जारी
1 week ago
*जबलपुर स्टैंड पर बसों का कब्जा, अस्पताल के सामने लगा जाम बना मरीजों के लिए आफत।*
1 week ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन हेतु जिले में विशेष जिला प्रकोष्ठ का गठन
1 week ago
छपारा के संजय कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति दिनेश बरमैया लापता, परिवार परेशान — तलाश जारी
1 week ago
आदर्श महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी, विद्यार्थियों को दी जा रही 23 सुविधाओं की जानकारी दी
1 week ago
खबर का हुआ असर, सुकरी से थांवरी मार्ग की अधूरी सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य शुरू किया गया
1 week ago
राजा बाबू बनकर, गाड़ी में बैठकर हम काम नहीं कर सकते, हमें अफसरी से सेवा भाव की तरफ बढ़ना है तभी जनता के काम होंगे… कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्राम चौपाल के दौरान अधिकारियों को दी समझाइश।