
डॉक्टर संजय श्रीवास्तव की माता श्री कीर्ति श्रीवास्तव का दुखद निधन,
खंडवा। पूर्व एल्डरमेन शहर के जानेमाने डा. संजय श्रीवास्तव की माताजी कीर्ति श्रीवास्तव का स्वर्गवास मंगलवार सुबह हो गया। समाजसेवी सुनील जैन ने बताया कि 85 वर्षीय कीर्ति श्रीवास्तव की अंतिम यात्रा आनंद नगर उनके निज निवास से शाम 5:00 बजे निकाली गई। बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु, डॉक्टर गण एवं गणमान्य नागरिक अंतिम यात्रा में शामिल हुए। अंतिम संस्कार राजा हरिश्चंद्र मुक्तिधाम पर किया गया। मुखाग्नि उनके पुत्र डॉक्टर संजय श्रीवास्तव द्वारा दी गई।












