ताज़ा ख़बरें

चातुर्मास हेतु श्री श्री विश्रुत एवं निर्वेद सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश 28 को,

खास खबर

चातुर्मास हेतु श्री श्री विश्रुत एवं निर्वेद सागर जी महाराज का भव्य मंगल प्रवेश 28 को,

खंडवा ।। साधु संत चलते फिरते तीर्थ के समान होते हैं इनके सत्संगों एवं प्रवचनों का लाभ सभी श्रावक बंधुओ ने पुण्य प्राप्ति के लिए उठाना चाहिए। समाज के सचिव सुनील जैन ने बताया कि बड़े ही हर्ष का विषय है कि सर्वोत्कृष्ट समाधि साधक, भारत गौरव, गणाचार्य श्री १०८ विरागसागर जी महामुनिराज के परम प्रभावी शिष्य आतापन योगी, अभीक्ष्ण ज्ञानोपयोगी उपाध्याय श्री १०८ विश्रुतसागर जी मुनिराज, उनके आज्ञाकारी शिष्य श्रमण श्री १०८ निर्वेद सागर जी मुनिराज का मंगल पर्दापण निमाड़ की भूमि खण्डवा धर्मनगरी में इस वर्ष के चातुर्मास हेतु 28 जून शनिवार को होने जा रहा। मुनि सेवा समिति एवं समाज जनों द्वारा उनके आगमन की तैयारी की जा रही है। मुनी सेवा समिति के प्रचार मंत्री सुनील जैन प्रेमांशु चौधरी ने बताया कि मुनी संघ खंडवा में चातुर्मास के माध्यम से 4 महीने तक धर्म की प्रभावना धार्मिक अनुष्ठानों के साथ करेंगे। गुरुवार को मुनि संघ की आहार विधि देेशगांव में संपन्न हुई। रात्रि विश्राम दिव्या बालाजी नगर छैगांवमाखन में हुआ। शुक्रवार की आहारचर्या बालाजी नगर छैगांवमाखन गांव में हुई एवं रात्रि विश्राम बालाजी धाम खंडवा में हुआ।शनिवार को खंडवा में मंगल प्रवेश होगा। मुनि सेवा समिति के अध्यक्ष विजय विजय सेठी एवं समिति ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से मुनि श्री के आगमन के समय उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!