सांदीपनि विद्यालय टेमला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
📝 खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सांदीपनि विद्यालय टेमला में प्रातःकालीन समय में छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं, ग्राम के जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में योगाभ्यास का आयोजन किया गया। सभी ने उत्साहपूर्वक विभिन्न योग आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक सिंह पंवार ने विद्यार्थियो को योग के इतिहास एवं महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 21 जून को उत्तरी गोलार्ध में वर्ष का सबसे लंबा दिन होता है और इसी दिन को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में चुना गया है। प्राचार्य श्री पंवार ने विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग करने के लाभ भी बताए।
इस दौरान समाजसेवी श्री महेश पाटीदार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग भारत की प्राचीन परंपरा की विश्व को अमूल्य देन है, जो मन और शरीर की एकता का प्रतीक है। पूर्व उपसरपंच भगवान भाई पाटीदार ने भी विद्यार्थियों को योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
विद्यालय के स्पोर्ट्स टीचर श्री दीपक वाघ के मार्गदर्शन में सभी उपस्थितजनों को विभिन्न योग आसन एवं प्राणायाम कराए गए। कार्यक्रम में ग्राम के जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों एवं नागरिकों की सहभागिता उल्लेखनीय रही।
छपारा के संजय कॉलोनी निवासी 42 वर्षीय व्यक्ति दिनेश बरमैया लापता, परिवार परेशान — तलाश जारी
5 days ago
आदर्श महाविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया जारी, विद्यार्थियों को दी जा रही 23 सुविधाओं की जानकारी दी
5 days ago
खबर का हुआ असर, सुकरी से थांवरी मार्ग की अधूरी सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य शुरू किया गया
5 days ago
राजा बाबू बनकर, गाड़ी में बैठकर हम काम नहीं कर सकते, हमें अफसरी से सेवा भाव की तरफ बढ़ना है तभी जनता के काम होंगे… कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्राम चौपाल के दौरान अधिकारियों को दी समझाइश।
5 days ago
आगामी पर्वों को लेकर सिवनी में शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश
5 days ago
सिवनी में हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, चाकू और बेसबॉल डंडा जब्त
5 days ago
सिवनी: जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक की बाघ के हमले में मौत
7 days ago
नवागत पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण एवं जनविश्वास को बताया प्राथमिकता
1 week ago
चांदी आयात प्रतिबंध पर सराफा व्यापारियों में चिंता
1 week ago
झाबुआ नगर के आदर्श महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया जारी