
*सोनम के कृत्य की आलोचना की उज्जैन नागर ब्राह्मण महिला परिषद् ने*
🎯 त्रिलोक न्यूज चैनल उज्जैन
संस्कारों का अभाव सामाजिक संबंधों के पतन का कारण (राजा रघुवंशी हत्याकांड के परिप्रेक्ष्य में परिचर्चा की। उपस्थित महिला सदस्यों ने खुलकर परिचर्चा में भाग लिया।
नागर ब्राह्मण महिला मंडल शाखा उज्जैन की अध्यक्ष श्रीमती नेहा प्रतिमा मेहता के कार्यकाल की प्रथम बैठक आज विषय विशेषज्ञ मुख्य अतिथि डॉ.संगीता पातकर एवं समाज की वरिष्ठ संरक्षक सुश्री शीला बेन व्यास, डा.अरूणा व्यास, डा.मधु नागर, श्रीमती माला नागर परोत एवं सौ.वंदना नागर के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुई जिसमें वर्तमान समय के ज्वलंत विषय *राजा रघुवंशी हत्याकांड* पर परिचर्चा का आयोजन किया गया जिसमें उपस्थित महिला सदस्यों ने खुलकर अपने विचारों को सांझा किया ।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम भगवान श्री राम के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन अतिथियों द्वारा किया गया! स्वागत भाषण महिला मंडलअध्यक्ष श्रीमती नेहा प्रतिमा मेहता व्दारा दिया गया।
मुख्य अतिथि डॉ.संगीता पातकर एवं विशेष अतिथि डॉ.अरूणा व्यास,मधु नागर,शिला बेन व्यास ,माला परोत, वंदना नागर के साथ ही महिला महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती नेहा प्रतिमा लव मेहता, महासचिव सौ.सीमा आलोक नागर, उपाध्यक्ष सर्वश्री श्वेता रावल, ममता नरेंद्र नागर, वंदना मेहता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सामाजिक संबंधों के अभाव में संस्कारों के पतन पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए अपने सामाजिक उत्तरदायित्व को अपने संस्कारों के अनुरूप निर्वहन करने पर बल दिया। एवं सोनम रघुवंशी व्दारा किये गए जघन्य हत्याकांड के कुकृत्य की घोर निन्दा करते हुए भारतीय महिलाओं के संस्कारों को प्रतिपादित किया।
बेठक में महिला मंडल की अन्य पदाधिकारी सर्वश्रीमती जाग्रति रावल, सीमा प्रमोद नागर,साधना मेहता, रेणु त्रिवेदी, रेखा जोशी,नीता मेहता,कवीता त्रिवेदी,उषा त्रिवेदी, मधु शर्मा, सरोज नागर, पुष्पा दवे, सुनीता मेहता,श्रद्धा नागर, राधिका त्रिवेदी, मनीषा शर्मा, सरिता नागर आदि महिला सदस्यों ने परिचर्चा में भाग लिया।
परिचर्चा बेठक का संचालन महासचिव सौ.सीमा आलोक नागर ने किया एवं आभार महासचिव सौ.सीमा प्रमोद नागर ने माना।