खरगोन स्टेडियम में 19 जून को वाटर स्पोर्ट्स अकादमी के लिए बच्चों का प्रांरभिक चयन किया गया। इस संबंध में जिला खेल अधिकारी श्रीमती पवि दुबे ने बताया कि संचालनालय खेल और युवा कल्याण विभाग मध्यप्रदेश द्वारा विभिन्न जिलों में प्रतिभा चयन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में 19 जून को सुबह 7 से 9 बजे तक स्टेडियम मैदान पर वाटर स्पोर्ट्स अकादमी सेंलिग के लिए चयन प्रक्रिया का आयोजन किया गया।
इस अवसर भोपाल के वाटर स्पोर्ट्स कोच श्री शेखर बाथम एवं श्री रामीलाल यादव द्वारा 8 से 12 वर्ष आयु के बालक बालिकाओं की चयन प्रक्रिया संपन्न की गई। इस चयन प्रक्रिया में लगभग 30 से अधिक बच्चों ने भाग लिया। कोच श्री बाथम द्वारा मापदंड के अनुसार 12 खिलाडिय़ों का टेलेंट सर्च किया गया। चयन प्रक्रिया का द्वितीय चरण भोपाल में आयोजित किया जायेगा। जिसमें चयनित खिलाडिय़ों को भोपाल जा कर चयन प्रक्रिया में सम्मिलित होना होगा। इस अवसर पर खेल और युवा कल्याण विभाग खरगोन के कोच उच्छमसिंह रावत, राकेश अंथनकर, प्रवीण किरावर, जीतेन्द्र हिरवे, भानुप्रताप दंसौधी, अरूणा खोडे, स्वाति शर्मा, आशीष गुप्ता, संतोष सांवले आदि मौजूद थे।
छपारा – महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
3 days ago
जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंती
3 days ago
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
3 days ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
3 days ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
3 days ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——
3 days ago
श्री इमरान मलिक जी के अध्यक्षता मे दिनाँक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को डिन्डौरी मे आम बैठक
3 days ago
पश्चिम क्षेत्र महिला खो-खो टीम में रितिका अमलियार का हुआ चयन
4 days ago
दो बाइक आमने-सामने टकराईं, 4 लोग घायल – भीषण हादसा