ताज़ा ख़बरें

*मिट्टी से गणपति निर्माण कार्यशाला का आयोजन: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नगर पालिका निगम की पहल*

खबर नगर निगम से...

*मिट्टी से गणपति निर्माण कार्यशाला का आयोजन: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में नगर पालिका निगम की पहल*

खण्डवा//नगर पालिका निगम द्वारा जल संरक्षण एवं पर्यावरण बचाओ हेतु एक नई पहल के अंतर्गत प्लास्टर ऑफ पेरिस के गणपतियों के स्थान पर मिट्टी से गणपति बनाने के प्रयासों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में नगर निगम द्वारा निरंतर जन-जागरूकता के माध्यम से प्लास्टर ऑफ पेरिस के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी जा रही है, ताकि नागरिक पर्यावरण के अनुकूल विकल्पों को अपनाएं।इसी कड़ी में शनिवार को रविंद्र नगर कतीया समाज भवन में मिट्टी से गणपति बनाने की कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में वार्ड पार्षद श्री संतोष सारवान, वार्ड पार्षद श्री वेद प्रकाश माली, वार्ड के बच्चे एवं महिलाएं बड़ी संख्या में उपस्थित होकर गणपति निर्माण की बारीकियां सीखने में सम्मिलित हुए।

कार्यशाला में नगर निगम की ओर से जोन प्रभारी श्री भुवन श्रीमाली एवं कुमारी दीपमाला कटारे द्वारा प्रतिभागियों को गणपति बनाने की तकनीक सिखाई गई। कार्यक्रम में कुमारी दीपिका श्रीवास, श्रीमती उमा हिरवे, श्री रवि शर्मा एवं श्री संदीप खराले भी उपस्थित रहे एवं कार्यशाला के आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!