शासकीय आदेश का उल्लंघन करने पर की गई कार्यवाही
कालू के विरूद्ध धारा 223 के तहत अपराध पंजीबद्ध
खण्डवा 20 मई, 2025 – अनुविभागीय अधिकारी पुनासा के आदेश का उल्लंघन करने पर ओंकारेश्वर निवासी आरोपी कालू पिता जग्गू केवट के विरूद्ध धारा 223 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। अनुविभागीय अधिकारी पुनासा श्री शिवम प्रजापति द्वारा बताया गया कि 20 मई को पुराना पुल ओंकारेश्वर में कालू पिता जग्गू केवट निवासी वार्ड क्रमांक 10 ओंकारेश्वर द्वारा अपनी मोटर सायकल डिलक्स क्रमांक एमपी 10 एमजी 2066 को पुराने पुल ओंकारेश्वर के उपर से ले जाना प्रतिबंधित होने के बावजूद पुल के उपर से ले जाते पाया गया जो कि जारी आदेश जिसमे चार पहिया वाहन एवं दो पहिया वाहन को पुल पर से ले जाना पुर्णतः वर्जित किया गया था। परंतु आरोपी कालु ने अपनी मोटर सायकल को पुराना पुल ओंकारेश्वर से ले जाते पाया जाने से आरोपी के विरूद्ध आदेश का उल्लंघन करने पर थाना मांधाता में अपराध 183/2025 धारा 223 बीएनएस का पंजीबद्ध किया गया है।
2,510 1 minute read











