ताज़ा ख़बरें

सुलभ मतदान हेतु सुविधाओं की मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर समिति गठित

खास खबर

सुलभ मतदान हेतु सुविधाओं की मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर समिति गठित
खंडवा 20 मई, 2025 –
 कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने बताया कि मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी म.प्र. भोपाल के आदेशानुसार आगामी भविष्य में होने वाले निर्वाचन हेतु दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा मतदान केन्द्रों पर सुलभ मतदान हेतु उपलब्ध सुविधाओं की मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर समिति का गठन किया गया है, जिसके अध्यक्ष कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषव गुप्ता रहेंगे एवं सदस्य के रूप में संयुक्त कलेक्टर एवं उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण सुश्री निकिता मण्डलोई, जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी.एस. सोलंकी, डॉ. गिरजाशंकर त्रिवेदी, अध्यक्ष जिला सलाहकार समिति अशासकीय संस्था श्रीमति सावित्रीबाई झवर सेवा न्याय खंडवा, श्री निलेश माहुलीकर सचिव जिला सलाहकार समिति अशासकीय संस्था श्रीमती सावित्रीबाई झवर सेवा न्याय खंडवा, श्री आर.जी. सोनी, प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांग एकता एवं कल्याण मंच खंडवा, सुश्री मंजू झवर अधिवक्ता म.प्र. दिव्यांग मंच खंडवा तथा श्री हृदेश आर्य कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग खंडवा को नियुक्त किया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!