ताज़ा ख़बरें

स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार से सी.एच.सी. छैगांवमाखन को मिला गुणवत्ता प्रमाण पत्र

खास खबर

स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार से सी.एच.सी. छैगांवमाखन को मिला गुणवत्ता प्रमाण पत्र
खण्डवा  –
 स्वास्थ्य सुविधा को बढ़ाने व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा देने के लिए भारत सरकार द्वारा स्वास्थ्य संस्थाओं में स्वास्थ्य सुविधाओं का मूल्यांकन किया रहा है। कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता के मार्गदर्शन व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत के निर्देशन में विगत 21 व 22 मार्च को विकासखण्ड छैगांवमाखन के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छैगांवमाखन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, नई दिल्ली की राष्ट्रीय गुणवत्ता मूल्यांकन प्रणाली की टीम केे नेशनल असेसर डॉ. संदीप मलहारी व श्रीमति श्वेता स्वर्ण द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं का मूल्यांकन किया गया था। टीम द्वारा स्वास्थ्य संस्था में ओपीडी कक्ष, दवाई वितरण कक्ष, प्रसव कक्ष, प्रयोगशाला का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं देखीं एवं स्वास्थ्य टीम से स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जानकारी ली गई तथा ग्रामीणजनों से मिल रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में चर्चा की गई।सीएमएचओ ने बताया कि टीम द्वारा मुल्यांकन के परिणामस्वरुप सी.एच.सी. छैगांवमाखन को 88.48 अंक के गुणवत्ता प्रमाण पत्र से प्रमाणित किया गया है। इस अवसर पर उन्होंने बी.एम.ओ. छैगांवमाखन डॉ. योगेश सोनी व उनकी टीम के साथ साथ सी.एच.ओ. ए.एन.एम., आशा कार्यकर्ता व सपोर्ट स्टाफ को बधाई देते हुए इस प्रकार कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!