खाद्य सुरक्षा एवं श्रम विभाग की टीम ने खरगोन की दो बेकरियों में की छापामार कार्यवाही
पाम तेल, मैदा एवं टोस्ट के नमूने प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए
खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
आमजन को मिलावट रहित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा जिले में सतत कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में 15 मई को एसडीएम श्री बीएस कलेश के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग एवं श्रम विभाग के संयुक्त विभागीय दल द्वारा खरगोन शहर की बेकरियों का औचक निरीक्षण कर प्रयोगशाला जांच के लिए खाद्य सामग्री के नमूने एकत्र किये हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एचएल अवास्या ने बताया कि खरगोन शहर में स्थित बेकरियों का औचक निरीक्षण कर छापामार कार्यवाही की गई है। निरीक्षण के दौरान वीआईपी बेकरी एवं राज बेकरी टेमला रोड खरगोन से पाम तेल, मैदा एवं टोस्ट का नमूना सग्रंहित किया गया है। खाद्य सामग्री के नमूने जॉच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल को भेजेे गये है। जॉच रिर्पोट में खाद्य सामग्री के नमूने अमानक पाये जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरूद्व खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के तहत वैद्यानिक कार्यवाही की जाएगी। इस कार्यवाही में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री आरआर सोंलकी उपस्थित थे।
निरीक्षण के दौरान श्रम विभाग द्वारा राज बेकरी एवं वीआईपी बेकरी में जांच की गई कि उनमें विभिन्न श्रम अधिनियमो जैसे न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948, म.प्र. दुकान एवं स्थापना अधिनियम 1958, बालक एवं कुमार श्रम अधिनियम 1986 का पालन किया जा रहा है या नहीं।
छपारा – महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
3 days ago
जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंती
3 days ago
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
3 days ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
3 days ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
3 days ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——
3 days ago
श्री इमरान मलिक जी के अध्यक्षता मे दिनाँक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को डिन्डौरी मे आम बैठक
3 days ago
पश्चिम क्षेत्र महिला खो-खो टीम में रितिका अमलियार का हुआ चयन
3 days ago
दो बाइक आमने-सामने टकराईं, 4 लोग घायल – भीषण हादसा