खरगोनमध्यप्रदेश

नगर पालिका परिषद खरगोन में सुश्री कमला कौल ने संभाला सीएमओ का पदभार

खरगोन ब्रेकिंग

नगर पालिका परिषद खरगोन में सुश्री कमला कौल ने संभाला सीएमओ का पदभार

 

📝🎯 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री एमआर निगवाल के स्थान पर सुश्री कमला कौल द्वारा नगर पालिका बड़नगर जिला उज्जैन से नगर पालिका परिषद खरगोन में 06 मई 2025 को पदभार ग्रहण किया है। इस अवसर पर उन्होंने समय सायं 04ः00 बजे समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को कार्यालय भवन स्थित बैठक कक्ष में आमंत्रित कर सर्वप्रथम परिचय प्राप्त कियां तत्पश्चात शासन के निर्देशानुसार सौंपे गये कार्यों को नियत समय अवधि में पूर्ण किये जाने के निर्देेश दिये गये।

 

 साथ ही नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारोें एवं अन्य से मैत्रिपूर्ण व्यवहार एवं संवाद किये जाकर उनकी अकांक्षाओं को शत प्रतिशत पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये हैं। साथ ही शासन की महत्वपूर्ण समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राहियों को प्रदान किये जाने के निर्देश दिये गए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!