खरगोनमध्यप्रदेश

युवा संगम में मिला 124 युवाओं को रोजगार

स्वरोजगार के लिए 350.38 लाख रुपए का ऋण किया वितरित

युवा संगम में मिला 124 युवाओं को रोजगार

 

स्वरोजगार के लिए 350.38 लाख रूपये का ऋण किया वितरित

 

📝🎯खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…

जिला प्रशासन खरगोन के मार्गदर्शन में 06 मई को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय खरगोन में युवा संगम के तहत रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। युवा संगम कार्यक्रम में निजी कंपनियों द्वारा 124 युवाओं का प्राथमिक रूप से रोजगार के अवसर प्रदान किये गये। युवा संगम में श्री रणजीत सिंह रावत, प्लेसमेंट ऑफिसर पॉलीटेक्निक कॉलेज, श्री शुभम वास्कले एवं सुश्री गायत्री, उद्योग विभाग, श्री राजेश झिल्वे, प्रशिक्षण अधिकारी आईटीआई, श्री राजपाल सिंह, रोजगार कार्यालय खरगोन एवं अन्य विभागीय अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 माह अप्रैल 2025 में स्वरोजगार योजनान्तर्गत उद्योग विभाग द्वारा मुख्यमंत्री उद्यम कांति योजना के 16 प्रकरणों में 58.28 लाख रुपये, उद्यानिकी विभाग द्वारा पीएमएफएई के 07 प्रकरणों में 56.99 लाख रुपये, अन्त्यावसायी कार्यालय द्वारा संत रविदास स्वरोजगार योजना के 01 प्रकरण में 8.91 लाख रुपये, पशुपालन विभाग के 377 केसीसी ऋण प्रकरणों में 226.2 लाख रूपये के ऋण युवाओं को व्यवसाय स्थापित करने के लिए वितरित किये गये। इस प्रकार से कुल 350.38 लाख रूपये के ऋण प्रकरण वितरित हुए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!