ताज़ा ख़बरें

शहीद जन नायक टंट्या भील’ जिला जेल परिसर में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर व शिविर में 157 बंधियों की हुई स्क्रीनिंग

खास खबर

शहीद जन नायक टंट्या भील’ जिला जेल परिसर में आयोजित हुआ स्वास्थ्य शिविर व शिविर में 157 बंधियों की हुई स्क्रीनिंग

खण्डवा//शहीद जन नायक टंट्या भील जिला जेल परिसर खंडवा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायाधीश एवं सचिव श्री पीयूष भावे द्वारा विशेष स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर का आयोजन सिविल सर्जन डॉ. अनिरुद्ध कौशल एवं आर.एम.ओ. डॉक्टर एम.एल. कलमे के मार्गदर्शन में किया गया l इस दौरान श्री दादाजी धूनीवाले जिला चिकित्सालय खंडवा की टीम डॉ. रंजीत बडोले एमडी मेडिसिन, डॉ. धर्मेंद्र पाटिल अस्थि रोग विशेषज्ञ, डॉ. शिखा कूड़ापे नेत्र रोग विशेषज्ञ, डॉ. दीपाली चर्म रोग विशेषज्ञ, डॉ. सुजीत वर्मा दंत रोग विशेषज्ञ, डॉ. शिक्षा स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. रसना स्त्री रोग विशेषज्ञ , डॉ. संजय इंगले मानसिक रोग विशेषज्ञ, डॉ. सुमित नाक कान गला रोग विशेषज्ञ, श्री नितेश नर्सिंग ऑफिसर, श्री सुरेश परमार ई.सी.जी .टेक्निशियन, श्री जितेंद्र प्रजापति काउंसलर एवं कन्हैया भालेराव काउंसलर द्वारा अपनी सेवाएं दी l डॉ. नितिन कपूर द्वारा सभी बंधियो को वायरल हेपिटाइटिस, ट्यूबर क्लोसिस एवं एच.आई.वी.एड्स बीमारी के बारे में विस्तार से समझाया गया l शिविर में कुल 157 बंधियों की स्क्रीनिंग की गई जिसमें पुरुष 148 एवं 9 महिला कैदियों की विभिन्न जांच की गई l शिविर में मेडिसिन के 29, सर्जरी के 32, नाक कान गला के 10, चमड़ी के 29, हड्डी रोग के 26, दंत रोग के 8 , हृदय रोग के 3, नेत्र रोग के 9 एवं अन्य बीमारियों के मरीज पाए गए l शिविर में सभी मरीजों को आवश्यक उपचार एवं परामर्श दिया गया l इसके अलावा जितेंद्र प्रजापति एवं कन्हैया भालेराव काउंसलर द्वारा सभी की एच.आई.वी.,
एच.बी.एस.ए.जी. ,सिफीलिस, एच.सी.वी., एवं टीबी की स्क्रीनिंग कर 21 बंधियो के टीबी के सैंपल लिए गए l शिविर में एक कैदी को हेपेटाइटिस बी पाया गया जिसे आवश्यक परामर्श भी दिया गया l शिविर का सफल आयोजन जेल अधीक्षक श्रीमती अदिति चतुर्वेदी एवं जेलर श्री ललित दीक्षित के अध्यक्षता में हुआ।इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी दिलावर सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!