प्रदेश के 27 हजार से अधिक संबल हितग्राहियों को अंतरित हुए 600 करोड़ रुपये
खरगोन जिले के 1012 हितग्राहियों के खाते में पहुंची 21 करोड़ 86 लाख रुपये की राशि
📝🎯खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 30 अप्रैल को धार जिले के उमरबन में आयोजित कार्यक्रम में सिंगल क्लिक के माध्यम से मुख्यमंत्री जनकल्याण (संबल) योजना में प्रदेश के 27 हजार से अधिक संबल हितग्राहियों के बैंक खातों में 600 करोड़ रुपए की राशि सिंगल क्लिक से अंतरित की है। इसमें खरगोन जिले के संबल योजना के 1012 हितग्राही शामिल है, जिनके खाते में 21 करोड 86 लाख रुपये की राशि जमा हुई है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव द्वारा 30 अप्रैल को संबल योजना के अंतर्गत जनपद पंचायत खरगोन के 62 हितग्राहियों के खाते में एक करोड़ 44 लाख रुपये, भगवानपुरा के 53 हितग्राहियों के खाते में 01 करोड़ 10 लाख रुपये, सेगांव के 01 हितग्राही के खाते में 02 लाख रुपये, महेश्वर के 102 हितग्राहियों के खाते में 01 करोड़ 18 लाख रुपये, झिरन्या के 121 हितग्राहियों के खाते में 02 करोड़ 62 लाख रुपये, भीकनगांव के 105 हितग्राहियों के खाते में 02 करोड़ 24 लाख रुपये, बडवाह के 171 हितग्राहियों के खाते में 03 करोड़ 68 लाख रुपये, कसरावद के 157 हितग्राहियों के खाते में 03 करोड़ 50 लाख रुपये एवं जनपद पंचायत गोगांव के 63 हितग्राहियों के खाते में 01 करोड़ 36 लाख रुपये की राशि अंतरित की है।
इसी प्रकार नगरीय क्षेत्रों में नगर पालिका खरगोन के 58 हितग्राहियों के खाते में 01 करोड़ 26 लाख रुपये, बड़वाह के 22 हितग्राहियों के खाते में 44 लाख रुपये, सनावद के 17 हितग्राहियों के खाते में 38 लाख रुपये, मंडलेश्वर के 08 हितग्राहियों के खाते में 16 लाख रुपये, महेश्वर के 10 हितग्राहियों के खाते में 20 लाख रुपये, कसरावद के 18 हितग्राहियों के खाते में 36 लाख रुपये, भीकनगांव के 16 हितग्राहियों के खाते में 34 लाख रुपये, बिस्टान के 17 हितग्राहियों के खाते में 36 लाख रुपये एवं नगर परिषद करही के 11 हितग्राहियों के खाते में 22 लाख रुपये की राशि अंतरित हुई है।
धार जिले के उमरबन में आयोजित कार्यक्रम का कलेक्ट्रेट कार्यालय के एनआईसी कक्ष में सीधा प्रसारण दिखाया गया। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री प्रताप कुमार अगास्या, श्रम विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में संबल योजना के हितग्राही मौजूद थे।
खबर का हुआ असर, सुकरी से थांवरी मार्ग की अधूरी सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य शुरू किया गया
3 days ago
राजा बाबू बनकर, गाड़ी में बैठकर हम काम नहीं कर सकते, हमें अफसरी से सेवा भाव की तरफ बढ़ना है तभी जनता के काम होंगे… कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्राम चौपाल के दौरान अधिकारियों को दी समझाइश।
3 days ago
आगामी पर्वों को लेकर सिवनी में शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश
3 days ago
सिवनी में हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, चाकू और बेसबॉल डंडा जब्त
3 days ago
सिवनी: जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक की बाघ के हमले में मौत
4 days ago
नवागत पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण एवं जनविश्वास को बताया प्राथमिकता
5 days ago
चांदी आयात प्रतिबंध पर सराफा व्यापारियों में चिंता
7 days ago
झाबुआ नगर के आदर्श महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया जारी
7 days ago
शहरी क्षेत्र झाबुआ में ट्रक/भारवाहक वाहनों के प्रवेश को सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से पूर्णतः प्रतिबन्धित किया
7 days ago
सुकरी–थांवरी मार्ग पर अधूरा पुलिया निर्माण, घटिया गुणवत्ता के आरोप से ग्रामीणों में आक्रोश