ताज़ा ख़बरें

महापौर ने किया बर्तन बैक का शुभारंभ

खबर नगर निगम से

महापौर ने किया बर्तन बैक का शुभारंभ
खण्डवा//खण्डवा महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव ने नगर पालिक निगम प्रागंण मे गरीबो के लिए उनके सामूहिक एंव सार्वजनिक कार्यक्रमो के लिए निशुल्क बर्तन बैक का शुभारंभ किया कार्यक्रम मे महापौर ने मां सरस्वती का पूजन कर दीप प्रज्जवलित किया, महापौर ने इस अवसर पर कहा कि नगर निगम द्वारा शहर में प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है प्लास्टिक के उपयोग को प्रतिबंधित करने के लिए हमने आज बर्तन बैंक का शुभारंभ इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रारंभ किया है कि गरीब परिवारों के शादी समारोह एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए प्लास्टिक के बर्तनों का उपयोग न करें इस हेतु बर्तन बैंक गरीबों को निशुल्क बर्तन प्रदाय करेगा इसके साथ ही पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा कार्यक्रम में उपायुक्त श्री सचिन सितोले सहित मेयर इन काउंसिल के सदस्य श्री अनिल वर्मा, श्री विक्की बावरे, श्री राजेश यादव जी, श्री मनीष मालाकार, पार्षद शकीला बिलाल पेंटर ,श्री श्री सोमनाथ काले पार्षद ओमप्रकाश सिलावट, एमआईसी सदस्य श्री विक्की भावरे, फरीद भाई आदि उपस्थित थे महापौर द्वारा बर्तन बैंक का निरीक्षण किया गया ,उल्लेखनीय है कि बर्तन बैंक तैयार किए जाने में एलआईसी के सदस्यों तथा नगर निगम के कर्मचारी अधिकारियों द्वारा दान स्वरूप आर्थिक सहायता प्रदान कर बर्तन बैंक प्रारंभ किया गया है कार्यक्रम का संचालन श्री सोमनाथ काले द्वारा किया गया इस अवसर पर श्री सोमनाथ काले द्वारा नागरिकों से अपील की है कि वह भी इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करें।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!