कटनीमध्यप्रदेश

नागरिकों को समग्र ई-केवाईसी का लाभ प्रदान करने वार्डों में आयोजित हो रहे शिविर सोमवार को 6 वार्डो में आयोजित हुए शिविर महापौर और निगम आयुक्त ने शिविरों का लाभ उठाने नागरिकों से किया आग्रह

नागरिकों को समग्र ई-केवाईसी का लाभ प्रदान करने वार्डों में आयोजित हो रहे शिविर सोमवार को 6 वार्डो में आयोजित हुए शिविर महापौर और निगम आयुक्त ने शिविरों का लाभ उठाने नागरिकों से किया आग्रह

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

 

 

कटनी। मध्यप्रदेश शासन विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग मंत्रालय वल्लभ भवन के निर्देशानुसार नगर निगम के साथ-साथ प्रदेश भर में मिशन मोड के रूप में ई-केवाईसी का कार्य जारी है।

 

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी एवं निगमायुक्त श्री नीलेश दुबे के निर्देशन में समग्र ई-केवाईसी की सुविधा का नागरिकों को लाभ प्रदान करने की दृष्टि से प्रत्येक वार्ड में प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। आपने नागरिकों से आयोजित हो रहे शिविरों का लाभ उठाकर ई केवाईसी की सुविधा का लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

 

आज इन वार्डों में आयोजित हुए शिविर

 

निगम प्रशासन द्वारा वार्डवार आयोजित किए जा रहे शिविरों के तहत सोमवार 21 अप्रैल को नगर निगम सीमांतर्गत 6 वार्डों बाबू जगजीवन राम वार्ड, शिवाजी वार्ड, अंबेडकर वार्ड, गुरुनानक वार्ड, रघुनाथ गंज वार्ड एवं ईश्वरीपुरा वार्ड में शिविर आयोजित किए गए।इस दौरान वार्ड के नागरिकों से डोर टू डोर संपर्क किया जाकर शिविर स्थल की जानकारी दी जाकर शिविर में उपस्थित नागरिकों को ई केवायसी की सुविधा का लाभ प्रदान किया गया। उल्लेखनीय है कि नागरिकों की सुविधा के चलते मंगलवार 22 अप्रैल को भी इन्हीं वार्डों में प्रातः 10 बजे से शाम 6 बजे तक शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!