अदलपुरा में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में कुपोषण कम करने पोषण पखवाड़ा का हुआ आयोजन
📝🎯 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
भीकनगांव परियोजना अंतर्गत सेक्टर अदलपुरा में 17 अप्रैल को परियोजना अधिकारी राजेश केरावत के मार्गदर्शन में पोषण पखवाडा का आयोजन किया गया। पोषण पखवाडा कुपोषण को खत्म करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। यह अभियान 8 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में कुपोषण को कम करना है। पोषण पखवाड़ा एक महत्वपूर्ण अभियान है जो कुपोषण को खत्म करने और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में मदद करता है। यह अभियान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को पोषण के महत्व के बारे में जागरूक करने और उन्हें स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। गर्भावस्था के पहले 1000 दिनों का मतलब है गर्भाधान से बच्चे के 2 साल पूरे होने तक का समय यह अवधि बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती है। इस दौरान माँ के स्वास्थ्य और पोषण का बच्चे के भविष्य पर गहरा प्रभाव पड़ता है। कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक ममता मगरे विकासखंड समन्वयक प्रविण नायक एवं आंगनवाडी कार्यकर्ताएं उपस्थित थी।
शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया
5 hours ago
“भारतीय शिक्षा दिवस: शिक्षा के साथ संस्कारों का उत्सव”
8 hours ago
पुलिस को चकमा देकर बेखौफ चल रहा सट्टे का कारोबार, कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
8 hours ago
नए शिक्षा सत्र के शुभारंभ पर शाला प्रवेशोत्सव डोंगरीपाली मे मनाया गया
8 hours ago
किशनकोट के प्राथमिक शिक्षक हरीश वर्मा दादू के अधिवार्षिकी आयु पूर्ण होने पर डग रोड स्थित सांदीपनी विद्यालय में सम्मान एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया
8 hours ago
जिले में स्कूली वाहनों एवं यात्री बसों की हुई सघन जांच
8 hours ago
आचार्य डॉ. मुक्तिसागर जी एवं मुनि मानमुक्ति सागर जी का बड़ोद में भव्य मंगल प्रवेश, श्रद्धालुओं ने की पुष्पवर्षा
8 hours ago
रोगी कल्याण समिति की बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को सिविल अस्पताल में उन्नयन का प्रस्ताव पारित
8 hours ago
डॉक्टर्स डे पर पुलिस कर्मियों के लिए हेल्थ कैंप, 55 जवानों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण