कटनीमध्यप्रदेश

*भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में बोले जिलाध्यक्ष दीपक टंडन, कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी*

*भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में बोले जिलाध्यक्ष दीपक टंडन, कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी*

 

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट

 

 

*संगठन की गौरव गाथा की सचित्र प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन*

कटनी। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस रविवार को जिलेभर में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने अपने घरों की छतों पर पार्टी का झंडा फहराया। इसके अलावा जिले के सभी 1168 बूथों पर पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाया गया। भाजपा जिला कार्यालय में भी स्थापना दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं एवं पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ पार्टी झण्डा फहराया एवं भारत माता व महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।

 

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन ने कहा कि हम सभी कार्यकर्ता आज सौभाग्यशाली हैं कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी की स्थापना के उपरांत आज हम सभी 46 वां स्थापना दिवस मना रहे हैं। जिन्होंने इस पार्टी को खड़ा किया और आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाएं जाने में सभी वरिष्ठों एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत का अतुल्नीय योगदान रहा, ऐसे सभी महापुरुषों को नमन करता हूं। भाजपा मात्र एक राजनीतिक संगठन नहीं, यह एक राष्ट्रव्यापी विचारधारा है जो अंत्योदय, सुशासन और आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए सतत कार्यरत है। कार्यकर्ताओं का तप, अनुशासन और जनसेवा का समर्पण ही भाजपा की असली पूंजी है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत वैश्विक मंच पर एक निर्णायक शक्ति बनकर उभरा है ।

 

इस दौरान भाजपा के स्थापना दिवस के लिए 1980 में मुंबई गए वरिष्ठ नेता श्री नंदकुमार बसरानी ने भाजपा की स्थापना के उस समय के घटनाक्रम एवं उस समय हुई सभी गतिविधियों की जानकारी को कार्यकर्ताओं को बताया। इस अवसर पर भाजपा की स्थापना से लेकर आज तक कटनी जिले के भाजपा संगठन द्वारा की जनसेवा में की गई गतिविधियों की लगाई चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया।

 

*1980 से संगठन की गौरव गाथा की सचित्र प्रदर्शनी*

 

भारतीय जनता पार्टी की स्थापना वर्ष 1980 से अब तक की गौरव गाथा नेतृत्व तथा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत को प्रदर्शित करती छायाचित्र प्रदर्शनी का जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन, पूर्व मंत्री श्रीमती अलका जैन, वरिष्ठ नेता नंदकुमार बसरानी सहित वरिष्ठजनो द्वारा उद्घाटन किया। इस प्रदर्शनी में 1980 से अब तक के जिलाध्यक्ष गणों के कार्यकाल इस दौरान भाजपा के विविध प्रमुख कार्यक्रम वरिष्ठ नेताओं के कटनी आगमन सहित अन्य यादों को सजाया गया था जिसे देखकर सभी वरिष्ठों का समय मानों जीवंत हो गया तो वहीं नई पीढ़ी के कार्यकर्ताओं को अपने संगठन शिल्पियों के मेहनत संघर्ष से रूबरू होने का अवसर प्राप्त हुआ। बेहद उत्सुकता से सभी ने इस प्रदर्शनी को देखा। यह प्रदर्शनी दो दिनों तक भाजपा कार्यालय में लगी रहेगी। जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन ने सभी वरिष्ठों सहित कार्यकर्ताओं का मुंह मीठा कराया।

 

*विधायक संदीप जायसवाल के मातृ शोक पर दी श्रद्धांजलि*

 

कटनी मुड़वारा विधायक श्री संदीप जायसवाल की माता स्व सरोज जायसवाल जी के निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष सहित वरिष्ठ पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने दो मिनिट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि अर्पित कर परिजनों पर आए इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री श्री सुनील उपाध्याय ने किया एवं आभार कार्यालय मंत्री श्री अम्बरीष वर्मा ने किया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री पीतांबर टोपनानी,श्री शशांक श्रीवास्तव, श्रीमती अलका जैन, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुरेश सोनी, श्री नंदकुमार बसरानी, श्री लक्ष्मण वीरवानी, श्री कैलाश जैन सोगानी सहित कार्यकर्ताओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!