खाद्य सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने की छापामार कार्यवाही
06 खाद्य प्रतिष्ठानों से संग्रहित किये खाद्य पदार्थों के नमूने
📝खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट… खाद्य सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम अंर्तगत खरगोन शहर में विक्रय किए जाने वाले जंक फूड, स्ट्रीट फूड एवं फास्ट फूड की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयुक्त खाद्य सुरक्षा श्री संदीप यादव के निर्देशानुसार निरीक्षण, जाँच, प्रशिक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर एवं अभिहित अधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा प्रशासन खरगोन के द्वारा फास्ट फुड्स एवं स्ट्रीट फुड्स संस्थानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संस्थानों में उचित साफ-सफाई के साथ व्यवसाय करना, खाद्य पदार्थ निर्माणकर्ता कर्मचारियो की व्यक्तिगत साफ-सफाई, स्वच्छ-पात्रों का उपयोग, स्वयं एप्रान, ग्लब्ज एवं कैप पहनने का प्रशिक्षण दिया गया।
निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी रेवाराम सोंलकी ने बताया कि फास्ट फुड्स को तैयार करने में उपयोग किये जा रहे रॉ-मटेरियल की गुणवत्ता का प्राथमिक परीक्षण किया गया। फास्ट फुड्स में मोनो सोडियम ग्लूटामेट, खाद्य रंग, आर्टिफिशियल स्वीटनर की मात्रा सीमित रूप से उपयोग करने की समझाईश दी गई। खाद्य पदार्थ का उचित रख रखाव करने की भी जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित खाद्य प्रतिष्ठान के खाद्य कारोबारियों ने खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। जंक फूड, स्ट्रीट फूड एवं फास्ट फूड गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान चलाकर विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने 06 प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किये हैं।
निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने महाराज चायनिज जवाहर मार्ग से मिर्च पाउडर, बाम्बे बेस्ट पाव भाजी जवाहर मार्ग से सोयाबीन तेल, अपना चायनिज जवाहर मार्ग खरगोन से पाव, महाराज चायनिज राधा वल्लभ मार्केट आईसीआईसीआई बैंक के सामने से विनेगर, सोयासॉस, डोसा कार्नर राधा वल्लभ मार्केट से रवा, पास्ता एवं रमेश मद्रासी डोसा राधा वल्लभ मार्केट ज्यूस पाईंट के सामने से ईडली का नमूना सग्रंहित किया गया है।
संग्रहित किये गए खाद्य पदार्थों के नमूने जॉच के लिए राज्य खाद्य पररक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजेे गये है। जॉच में खाद्य सामग्री के नमूने अमानक पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के विरूद्व खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। आगामी समय में जिले में विशेष अभियान चलाकर खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर विधिवत कार्यवाही निरंतर की जायेगी। इस कार्यवाही में श्री आरआर सोंलकी एवं श्री एनएस सोंलकी,खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित थे।
खबर का हुआ असर, सुकरी से थांवरी मार्ग की अधूरी सड़क एवं पुलिया निर्माण कार्य शुरू किया गया
2 days ago
राजा बाबू बनकर, गाड़ी में बैठकर हम काम नहीं कर सकते, हमें अफसरी से सेवा भाव की तरफ बढ़ना है तभी जनता के काम होंगे… कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने ग्राम चौपाल के दौरान अधिकारियों को दी समझाइश।
3 days ago
आगामी पर्वों को लेकर सिवनी में शांति समिति की बैठक संपन्न, प्रशासन ने दिए आवश्यक निर्देश
3 days ago
सिवनी में हत्या मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, चाकू और बेसबॉल डंडा जब्त
3 days ago
सिवनी: जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक की बाघ के हमले में मौत
4 days ago
नवागत पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण एवं जनविश्वास को बताया प्राथमिकता
5 days ago
चांदी आयात प्रतिबंध पर सराफा व्यापारियों में चिंता
6 days ago
झाबुआ नगर के आदर्श महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं के प्रवेश की प्रक्रिया जारी
7 days ago
शहरी क्षेत्र झाबुआ में ट्रक/भारवाहक वाहनों के प्रवेश को सार्वजनिक सुरक्षा एवं सुविधा की दृष्टि से पूर्णतः प्रतिबन्धित किया
7 days ago
सुकरी–थांवरी मार्ग पर अधूरा पुलिया निर्माण, घटिया गुणवत्ता के आरोप से ग्रामीणों में आक्रोश