*महापौर द्वारा निगम के डॉक्युमेंट डिजिटलाइजेशन कार्यो का अवलोकन*
*जनता के लिये व जनता के भविष्य के लिये हो रहा है डॉक्युमेंट डिजिटलाइजेशन कार्य – महापौर*
*नाम से भी दस्तावेजो को किया जा सकेगा सर्च*
*90 लाख से अधिक दस्तावेजो को स्केन कर करेगे सुरक्षित*
इंदौर। सूचना एवं प्रौद्योगिकी प्रभारी श्री राजेश उदावत ने बताया कि नगर निगम इंदौर के डॉक्यूमेंट के डिजिटाइलेशन कार्यो का आज महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव द्वारा निगम के पुराने परिषद भवन में अवलोकन किया गया। इस अवसर पर महापौर परिषद सदस्य श्री राजेश उदावत, जनकार्य प्रभारी श्री राजेन्द्र राठौर, सामान्य प्रशासन प्रभारी श्री नंदकिशोर पहाडिया, अपर आयुक्त श्री अभिलाष मिश्रा व अन्य उपस्थित थे।
महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के डिजिटल भारत के स्वपन को इंदौर ने पुरा करने का नगर निगम द्वारा प्रयास किया है, भविष्य में आने वाले 10 से 15 वर्ष के बाद नवीन तकनीक कैसी होगी, इसके दृष्टिगत रखते हुए, नगर निगम इंदौर द्वारा ग्रीन इंदौर, क्लीन इंदौर के साथ ही डिजिटल इंदौर को लेकर नगर निगम के 90 लाख से अधिक दस्तावेजो की सुरक्षा को देखते हुए, अभी निगम के भवन अनुज्ञा व लीज शाखा के दस्तावेजो को स्केन कर सुरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है, शेष विभागो के दस्तावेजो को भी चरणबद्ध तरीके से संरक्षित करने का कार्य जारी है। उन्होने कहा कि मध्य प्रदेश की पहली नगर निगम इंदौर है जहां पर इतने बडे पैमाने पर दस्तावेजो को सुरक्षित किया जा रहा है, यह रेकार्ड हमारी ताकत है, जनता के लिये और जनता के भविष्य के लिये डॉक्यूमेंट के डिजिटाइलेशन का कार्य लगातार किया जा रहा है।
सूचना एवं प्रौद्योगिकी प्रभारी श्री राजेश उदावत ने कहा कि नगर निगम इंदौर के डॉक्यमंेट डिजिटलाइजेशन का कार्य किया जा रहा है, जिसके तहत वेब बेस्ड डीएमएस एप्लीकेशन के माध्यम से 90 लाख से अधिक महत्वपूर्ण दस्तावेजो व रिकार्डस का डिजिटलीकरण करने का कार्य जारी है, डिजिटलीकरण प्रक्रिया के दौरान संबंधित विभाग से दस्तावेज प्राप्त कर, दस्तावेज को स्केन फिर दस्तावेज स्केन के दौरान कोई त्रुटि मिलती है तो उसका सुधार, फिर डेटा एन्ट्री कर, स्केन पेज की क्यूसी तैयार करना, निगम स्टाफ से क्यूसी व अनुमोदन कर सर्चेबल पीडीएफ का निर्माण किया जा रहा है, ताकि दस्तावेजो केा नाम के आधार से भी सर्च किया जा सके।











