आबकारी विभाग की अवैध मदिरा विक्रेताओं के विरुद्ध छापामार कार्यवाही
01 लाख 93 हजार 500 रुपये की अवैध मदिरा सहित सामग्री जब्त
📝 खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट…
खरगोन – 08/03/2025 :- होली के त्यौहार पर लगने वाले भगोरिया हाट में अवैध मदिरा के सेवन एवं विक्रय को रोकने के लिए आबकारी दल की कार्यवाही खरगोन जिले में कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के आदेश तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री अभिषेक तिवारी के निर्देश पर अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाये जा रहे लगातार विशेष अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में 08 मार्च को वृत्त खरगोन ब में प्रभारी अधिकारी आबकारी नियंत्रण कक्ष श्री सजेन्द्र मोरी के मार्गदर्शन में वृत खरगोन ब, स तथा भीकनगांव द्वारा सामूहिक रूप से ग्राम असवारियां, हतोला , दशौंडी धमाशिया, सुरपाला , सांगवी तथा साईंखेड़ी में अलग-अलग स्थानों पर अवैध मदिरा विक्रेताओं पर कार्यवाही की गई।
यह कार्यवाही वृत्त प्रभारी मोहन लाल भायल आबकारी उपनिरीक्षक द्वारा म.प्र. आबकारी अधिनियम के तहत की गई। इस कार्यवाही में 07 प्रकरण दर्ज कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्यवाही में 90 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 1800 किलोग्राम महुआ लहान जब्त किया गया है। जब्त महुआ लहान के सेम्पल लेकर शेष लहान नष्ट किया गया। इस कार्यवाही में जब्त अवैध मदिरा तथा सामग्री का कुल अनुमानित मूल्य 01 लाख 93 हजार 500 रुपये है। इस कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक दिनेश चौहान, श्री सचिन भास्करे, सभी वृत्तों के आबकारी मुख्य आरक्षक तथा आबकारी आरक्षकों का योगदान रहा। सहायक आबकारी आयुक्त श्री अभिषेक तिवारी ने बताया कि होली के त्यौहार पर भगोरिया हाट के मद्देनजर अवैध मदिरा के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरन्तर जारी रहेगी।
पीएम मातृ वंदना योजना में लापरवाही पर कार्रवाई, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को नोटिस
5 days ago
(no title)
5 days ago
छपारा – महंगाई के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन
6 days ago
जिला मुख्यालय में मनाया गया महावीर जयंती
6 days ago
विश्व खुशहाली दिवस पर विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच हेतु माइंडमैपिंग और डायरी लेखन के लिए किया प्रेरित
6 days ago
घर से निकला युवक जंगल में मृत मिला, आत्महत्या या साजिश !
6 days ago
*सीधी पुलिस की 1200 किमी दूर ‘धार’ के जंगलों में सर्जिकल स्ट्राइक: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश* *200+ CCTV कैमरों और सायबर सेल की मदद से सुलझी ₹23.80 लाख की सनसनीखेज चोरी; 02 शातिर आरोपी गिरफ्तार*
6 days ago
चुरहट अस्पताल का निरीक्षण- दवा आपूर्ति, स्वच्छता व डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश ——
6 days ago
श्री इमरान मलिक जी के अध्यक्षता मे दिनाँक 5 अप्रैल 2026 दिन रविवार को डिन्डौरी मे आम बैठक
6 days ago
पश्चिम क्षेत्र महिला खो-खो टीम में रितिका अमलियार का हुआ चयन