खरगोनमध्यप्रदेश

संसदीय संकुल परियोजना के अंतर्गत सिरवेल क्षेत्र में विकास कार्यों का अवलोकन , आटा चक्की का भी किया शुभारंभ

खरगोन ब्रेकिंग न्यूज़

संसदीय संकुल परियोजना के अंतर्गत सिरवेल क्षेत्र में विकास कार्यों का अवलोकन एवं आटा चक्की शुभारंभ

 

  📝खरगोन से अनिल बिलवे की रिपोर्ट /

 खरगोन – 05/03/2025 :- आज संसदीय संकुल परियोजना के अंतर्गत सिरवेल क्षेत्र में एन एम सद्गुरु वाटर एंड डेवलपमेंट फाउंडेशन, दाहोद के माध्यम से नाबार्ड एवं एनटीपीसी के सहयोग से संचालित विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्रिप सिंचाई किट वितरण और भूमिहीन किसानों के लिए नाबार्ड द्वारा समर्थित आटा चक्की का शुभारंभ किया गया।

 

इस कार्यक्रम में खरगोन संसदीय क्षेत्र के सांसद माननीय गजेंद्र जी पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। समस्त जनप्रतिनिधि , विजेंद्र जी पाटिल (नाबार्ड), राधेश्याम जी यादव (सद्गुरु संस्था), भरत जी पटेल (अधिकारी, सद्गुरु संस्था) एवं क्षेत्र के ग्रामवासी व अन्य जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

 

इस अवसर पर माननीय सांसद गजेंद्र जी पटेल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि सतत कृषि विकास के लिए जल प्रबंधन और आधुनिक तकनीकों का समावेश अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने नाबार्ड व एनटीपीसी के सहयोग से संचालित इन योजनाओं की सराहना करते हुए भविष्य में और अधिक किसानों को लाभान्वित करने पर जोर दिया।

 

कार्यक्रम में ड्रिप सिंचाई के लाभों पर चर्चा की गई, जिससे कम जल उपयोग में अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सके। साथ ही, भूमिहीन किसानों को सशक्त बनाने के लिए आटा चक्की वितरण के महत्व को रेखांकित किया गया, जिससे उनकी आजीविका को एक नया अवसर प्राप्त होगा।

 

ग्रामवासियों ने इस पहल की सराहना की और संस्थाओं के सहयोग से आगे भी सतत विकास कार्यों को बढ़ाने की अपील की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!