
एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,खण्डवा
*खंडवा के थाना जावर क्षेत्र में दो मोटर साईकिल आपस में टकराई 04 घायलों को, डायल-112/100 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल*
खण्डवा-खंडवा के थाना जावर क्षेत्र में भावसिंहपुर में दो मोटर साईकिल की टक्कर हो जाने से 04 लोग घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 23-02-2025 को शाम 07:30 बजे प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल जावर थाना क्षेत्र तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ आरक्षक राजेश पँवार एवं पायलेट हरीश महाजन ने मौके पर पहुँचकर बताया कि दो मोटर साईकिल की आमने-सामने टक्कर हो जाने से 04 व्यक्ति घायल हो गए थे ।
डायल-112/100 जवानों ने सभी घायलों को एफ़ आर व्ही वाहन से ले जाकर जिला चिकित्सालय खंडवा में भर्ती करवाया जहाँ घायलों को समय पर उपचार मिला ।













