ताज़ा ख़बरें

जिले मे 40 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही

एक सट्टा एक्ट के प्रकरण सहित अवैध शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही

एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता,
जिले मे 40 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
एक सट्टा एक्ट के प्रकरण सहित अवैध शराब बिक्री करने वाले 02 आरोपियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही
खंडवा, 22 फरवरी 2025 पुलिस अधीक्षक खंडवा श्री मनोज कुमार राय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री महेंद्र तारणेकर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री राजेश रघुवंशी के मार्गदर्शन मे दिनांक 21.02.25 को कुल 15 गिरफ़्तारी वारंट, 02 स्थाई वारंट, 19 जमानती वारंट, 31 समंस जिले के विभिन्न थानो के द्वारा अलग-अलग न्यायालय के तामील किये गए।
दिनांक 21.02.25 को जिला खंडवा मे समस्त थाना प्रभारियों द्वारा यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले दो पहिया एवं चार पहिया वाहन चालको के विरुद्ध बिना नंबर प्लेट, तीन सवारी, बिना हेलमेट, सीट बेल्ट ना लगाने वाले तथा अन्य यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले कुल 40 वाहन चालकों के विरुद्ध एम.व्ही. एक्ट के तहत कार्यवाही की गई एवं समन शुल्क 16500/-रुपये वसूल किए गए है। पुलिस अधीक्षक खंडवा द्वारा जिले के समस्त नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गई है।
दिनांक 21.02.25 को अवैध शराब विक्रेताओ के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए। थाना मांधाता की आरोपीया अमरावती पति स्व सूरज उम्र 50 साल नि करोली के कब्जे से कच्ची हाथ भट्टी महुआ शराब 10 लीटर कीमती 1500/-रुपये की जप्त किया। थाना किल्लौद के आरोपी जितेन्द्र पिता प्रेमनारायण मीणा उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम किल्लौद के कब्जे अवैध हाथ भट्टी कच्ची महुआ शराब 10 लीटर कीमती 1500/-रूपये की जप्त की गई। उपरोक्त तीनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिनांक 21.02.25 को थाना मूँदी के आरोपी रसीद खां पिता रसुल मंसुरी  उम्र 40 साल नि. वार्ड क्रं. 4 मूंदी के कब्जे से सट्टा उपकरण व 580 रु. नगद जप्त किये गये। उक्त आरोपी के विरुद्ध धारा 4 क सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
जिले के विभिन्न थानो मे कुल 19 असामाजिक तत्त्वो के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। धारा 126/135 BNSS के तहत 11 प्रकरणों मे 11 अनावेदकों के विरुद्ध, धारा 129 BNSS के तहत 02 प्रकरण मे 02 अनावेदकों के विरुद्ध धारा 170 BNSS के तहत 05 प्रकरण मे 06 अनावेदकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। जिले में कुल 17 अनावेदकों के विरुद्ध बाउंड ओवर की कार्यवाही कराई गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!