
राजस्व संग्रह अमीन संघ का वार्षिक सम्मेलन राजकीय औद्योगिक एवं कृषि
प्रदर्शनी में सम्पन्न
शशि नृत्य कला केंद्र की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिखेरे जलवे
अलीगढ। राजस्व संग्रह अमीन संघ उत्तर प्रदेश जनपद शाखा अलीगढ़ का वार्षिक सम्मेलन राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी के कृष्ण लीला नाट्यशाला में संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुआ सम्मेलन का संचालन संघ के मंडल अध्यक्ष व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री शिवकुमार सिंह ने किया सम्मेलन के सम्मुख अतिथि संघ के प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा व राज्य कर्मचारी शक्ति परिषद के अपर महामंत्री डॉ नरेश कुमार रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में संघ के प्रांतीय संगठन मंत्री लाल सिंह मौर्य जिला अध्यक्ष एव कमलेश राठौर जिला अध्यक्ष हाथरस हाकिम सिंह उपाध्याय जिला अध्यक्ष आगरा अजय सिंह तोमर जिला अध्यक्ष मथुरा छेदालाल मंडल अध्यक्ष बरेली सूर्य प्रकाश गंगवार मंडल अध्यक्ष आगरा क्षेत्र सिंह संरक्षक कुशल पाल दीक्षित दीक्षित उपस्थित रहे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि कर्मचारियों पर काम का अत्यंत दबाव है इसके कारण शारीरिक स्वास्थ्य व मानसिक स्वास्थ्य खराब हो रहा है अतः घर परिवार वह स्वास्थ्य को ध्यान में रखें तनाव मुक्त रहते हुए कार्य करें। डॉ नरेश कुमार अपर महामंत्री राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश ने कहा कि हमें अपनी मांगों के साथ.साथ ही अपने कार्य व दायित्वों की प्रति भी जागरूक रहना होगा सरकार कर्मचारियों के प्रति संवेदनशील नहीं है कर्मचारियों पर कार्य का आतंक दबाव है और सरकार नियमित नियुक्ति नहीं कर रही है अधिकारी शासनादेशों के अनुरूप समय से निस्तारण नहीं करते हैं जिसके कारण समस्याओं का जन्म होता है प्रदेश अध्यक्ष सर्वेश कुमार शर्मा ने कहा की क्रांति कार्यकारिणी अमीन संवर्ग की समस्याओं के निस्तारण हेतु गंभीर है नियमित रूप से प्रोन्नति की जा रही है संपर्क की शैक्षिक योग्यता को पद नाम परिवर्तन की कार्यवाही गतिशील हो रही है सरकार को पूर्व की भांति नायब तहसीलदार के पद पर सीधी पदोन्नति प्रदान की जाए। इस अवसर नायब तहसीलदार सुरेंद्र गौतम को जिला स्तरीय मांगों से संबंधित ज्ञापन सोपा गया तथा शशि नृत्य कला केंद्र की छात्राओं द्वारा संस्कृत कार्यक्रम श्रीमती मीनाक्षी नागपाल के नेतृत्व में प्रस्तुत किया। सम्मेलन में मंडल कोषाध्यक्ष प्रमुख सक्सेना पूर्व जिला मंत्री उमेश सिंह समिक संग्रह अमीन संघ के अध्यक्ष प्रवेश अत्री जिला मंत्री प्रेम बाबू शर्मा धीरज कुमार राजपाल सिंह उपाध्यक्ष आनंदपाल सिंह वीरेंद्र पाल सिंह अशोक कुमार महेश गुप्ता बीके शर्मा अनिल कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।