कटनीमध्यप्रदेश

थाना बड़वारा पुलिस द्वारा अवैध शराब के ठिकानों में दबिश देकर की गयी कार्यवाही

थाना बड़वारा पुलिस द्वारा अवैध शराब के ठिकानों में दबिश देकर की गयी कार्यवाही

कटनी से सौरभ श्रीवास्तव की रिपोर्ट 

 

कटनी- थाना बड़वारा, जिला कटनी में 18 फरवरी 2025 को पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई की। इस कार्रवाई में 10 प्रकरणों में 52.38 लीटर अवैध शराब जब्त की गई और 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह सफलता पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिजीत कुमार रंजन के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं उप पुलिस अधीक्षक उमराव सिंह के मार्गदर्शन में प्राप्त हुई। इस कार्यवाही का नेतृत्व थाना प्रभारी बड़वारा उ.नि. के. के. द्विवेदी के द्वारा किया गया।

 

घटना विवरण:-

 

1. विमल सिंह पिता रमेश सिंह ठाकुर उम्र 33 साल निवासी पौड़ी के पास 23 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 2300 रूपये की जप्त की गयी।

 

2. दिनेश कुमार रजक पिता स्व. विशाली राम रजक उम्र 35 साल निवासी सकरीगढ़ के पास से 20 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 2000 रूपये जब्त की गई।

 

3. सुकरती बाई कोल पति स्व. नत्थूलाल कोल उम्र 50 साल निवासी भदौरा न0 2 के पास से 22 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 2200 रूपये की जब्त की गई।

 

4. संतराम पाल पिता पल्टूराम पाल उम्र 42 साल निवासी बसाड़ी के पास से 25 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 2500 रूपये की जब्त की गई।

 

5 मोहम्मद जलील पिता मोहम्मद हनीफ उम्र 38 साल निवासी चपहनी के पास से 25 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 2500 रूपये की जब्त की गई।

 

6. रख्खी पिता झब्बू केवट उम्र 20 साल निवासी बसाड़ी के पास से 21 पाव लाल मसाला शराब कीमती 2100 रूपये की जब्त की गई।

 

7. अच्छेलाल पिता ज्ञानीराम उम्र 48 साल निवासी खरहटा के पास से 30 पाव देसी प्लेन शराब कीमती 3000 रूपये की जब्त की गई।

 

8. प्रीतम सिंह गोड़ पिता रामलाल गोड़ उम्र 53 साल निवासी ठुठिया सलैया के पास से 35 पाव देसी प्लेन शराब कीमती 3500 रूपये की जब्त की गई।

 

9. धनैया चौधरी पिता संतोखिया चौधरी उम्र 28 साल निवासी गुड़ाकला के पास से 50 पाव देसी प्लेन शराब कीमती 5000 रूपये की जब्त की गई।

 

10. सतेन्द्र कुमार पटेल पिता वृंदावन पटेल उम्र 62 साल निवासी गणेशपुर के पास से 40 पाव देसी प्लेन शराब कीमती 4000 रूपये की जब्त की गई।

 

आरोपियों को धारा 34(1) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय उपस्थित होने हेतु पाबंद किया गया।

 

महत्वपूर्ण भूमिका:- थाना बड़वारा पुलिस की इस कार्यवाही में वरिष्ट अधिकारीगण के निर्देशन मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बड़वारा उनि. के. के. द्विवेदी, उनि. प्रदीप जाटव, सउनि. महेश प्रताप सिंह, सउनि. रघुबीर सिंह, सउनि. सतेन्द्र सिंह, सउनि. विक्रम सिंह प्र.आर. 786 के.के. शुक्ला, आर. 720 आशीष तिवारी, आर. 611 दीपक सिंह, आर. चालक 572 शिव प्रकाश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!