ताज़ा ख़बरें

*नगर निगम सभागृह में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन*

खबर नगर निगम से...

एडिटर/संपादक:-तनीश गुप्ता✍️

*नगर निगम सभागृह में साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन*

खंडवा। नगर निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साइबर अपराधों से सचेत करने हेतु आज निगम सभागृह में साइबर पुलिस टीम द्वारा एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में साइबर सेल टीआई श्रीमती गायत्री सोनी एवं एएसपी श्री महेंद्र तरनेकर ने साइबर सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी।

कार्यशाला की शुरुआत में साइबर सेल टीआई श्रीमती गायत्री सोनी द्वारा साइबर अपराध से जुड़े कुछ जागरूकता वीडियो प्रदर्शित किए गए, जिससे उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डिजिटल ठगी एवं ऑनलाइन अपराधों के बढ़ते खतरों के प्रति सचेत किया गया। इसके पश्चात एएसपी श्री महेंद्र तरनेकर ने साइबर अपराधियों द्वारा अपनाए जाने वाले विभिन्न हथकंडों को उदाहरणों सहित समझाया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार अपराधी लालच, भय अथवा अन्य तकनीकों का प्रयोग कर लोगों को आर्थिक एवं व्यक्तिगत क्षति पहुंचाते हैं।

कार्यशाला के दौरान “डिजिटल अरेस्ट” की प्रक्रिया एवं उससे संबंधित कानूनों पर भी विस्तृत चर्चा की गई। अंत में साइबर पुलिस टीम ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से अपील की कि वे इस जागरूकता अभियान को आम नागरिकों तक पहुंचाएं तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आसपास के लोगों को भी साइबर अपराधों से सतर्क रहने के लिए प्रेरित करें।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती अमृता अमर यादव एवं आयुक्त श्रीमती प्रियंका राजावत सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!