ताज़ा ख़बरें

हितग्राहियों को किया गया हितलाभ वितरण डिंडोरी 31 जनवरी 2025

हितग्राहियों को किया गया हितलाभ वितरण डिंडौरी : 31 जनवरी, 2025

अमरपुर ब्लॉक से जिला ब्यूरो चीफ सतीष कुमार यादव

मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत

शासन की योजनाओं को धरातल पर साकार करने के उद्देश्य से 11 दिसंबर 2024 से प्रारंभ होकर 26 जनवरी 2025 तक निरंतर जनशिविर आयोजित किये गए। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान का समापन कार्यक्रम राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनो पर कार्यवाही कर अभियान के हितग्राही आवेदकों को हितलाभ वितरण करने के उद्देश्य से आज जनपद पंचायत शहपुरा की ग्राम पंचायत कटंगी, छपरा रैयत, मोहनी माल, बिछिया, बड़झर, देवरी कला में आयोजित कार्यक्रमों में विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे शामिल हुए। उन्होंने जन कल्याण अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों के आधार पर ग्रामीणों को हितलाभ का वितरण किया। इस दौरान ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से उन्होंने सीसी रोड निर्माण कार्य सहित अन्य विकास कार्य का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने राजस्व विभाग, महिला बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभाग के हितग्राहियों को लाभान्वित किया। साथ ही अभियान के दौरान शेष रह गए पात्र हितग्राहियों के आवेदन भी स्वीकार किये।
विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन आपके द्वार तक आपकी समस्याओं का निराकरण करने पहुंची है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में किए जा रहे निर्माण कार्यों से ग्राम का विकास किया गया। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में आयोजित जनशिविरों को सफलतापूर्वक संचालित किया गया है। उक्त आयोजन में जनपद अध्यक्ष शहपुरा प्रियंका आर्मो, जनपद उपाध्यक्ष जितेन्द्र चंदेल, श्री भजन दास चक्रवर्ती नितिन गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!