ताज़ा ख़बरें

सड़क दुर्घटनाओं को कम करने यातायात विभाग ने किया निरीक्षण

दिनांक 17-01-25 को संध्या 06-30 बजे से लगभग 09.30 बजे तक जगदलपुर शहर, तेली मारेंगा, केशलूर, नियानार, आमागुड़ा चौक में दुर्घटना जन्य छेत्रो में ब्लैक स्पॉट का औचक निरीक्षण किया।

दुर्घटना के कारणों को समझते हुए संबधित विभाग व अधिकारी को उपाय व निराकरण हेतु दिशा निर्देश दिये।

उक्त निरीक्षण के समय नगर निग आयुक्त निर्भय साहू, नगर निगम जगदलपुर ई.ई. भारद्वाज, एस.डी. एम जगदलपुर भरत कौशिक, एस.डी. एम तोकापाल सुव्रत प्रधान, उप‌ पुलिस अधीक्षक (यातायात) संतोष जैन, यातायात प्रभारी मधु सूदन सिंह नाग उपस्थित थे।

मधुसूदन और आला अधिकारियों का उद्‌देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम से कम करना और दुर्घटना मृत्युदर को कम करना है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!