ताज़ा ख़बरें

भण्डारण कार्य के लिए ट्रकों को आवगमन की दी अनुमति

खास खबर

भण्डारण कार्य के लिए ट्रकों को आवगमन की दी अनुमति
खण्डवा 10 जनवरी, 2025 – भडारगृह प्रबंधक द्वारा बताया गया कि सेंट्रल वेयरहाउस, आनंद नगर खण्डवा में भारतीय कपास निगम (भारत सरकार) की कपास गठानों का भण्डारण हो रहा है। किसानों की कपास की भारतीय कपास निगम द्वारा प्रति दिन बहुतायत मात्रा में खरीदी की जा रही है जो कि खण्डवा, मूंदी, खेतिया, सेंधवा, अंजड़, गंधवानी एवं खरगोन केन्द्रों से कपास निगम द्वारा कपास खरीदी कर ट्रकों के माध्यम से सेंट्रल वेयर हाउस, आनंद नगर खंडवा में भण्डारण किया जा रहा है। ट्रांसपोर्टरों द्वारा बताया गया कि ट्रकों को नो एन्ट्री में रोका जा रहा है। किसानों की कपास की खरीदी कपास निगम भारत सरकार द्वारा की जाकर सेंट्रल वेयरहाउस, आनंद नगर खण्डवा में भण्डारण ट्रकों के माध्यम से किया जा रहा हैं। किसानों की कपास की खरीदी के सुचारू रूप से निर्विघ्न भण्डारण के लिए ट्रकों की नो एन्ट्री की समस्या को मद्देनजर रखते हुए, कलेक्टर श्री अनूप कुमार सिंह द्वारा ट्रांसपोर्टरों/चालकों को किसी प्रकार की समस्या न हो एवं भारत सरकार द्वारा किया जा रहा भण्डारण का कार्य समय पर पूर्ण हो सके, इस हेतु नो एन्ट्री के समय अनुसार ट्रकों को आवगमन की अनुमति दी गई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!