ताज़ा ख़बरें

भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल जी की जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया जाएगा,

आज जिले में प्रत्येक बूथ स्तर पर भी आयोजित होंगे कार्यक्रम,

खंडवा।। भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटलबिहारी वाजपेयी की 25 दिसंबर जन्म जयंती को सुशासन दिवस के रूप में पूरे देश में मनाया जाएगा, भाजपा संगठन द्वारा भी 25 दिसंबर को कई कार्यक्रम आयोजित होंगे प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि स्वर्गीय अटल जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक, भाजपा संगठन के सिरमौर रहे हैं, और प्रधानमंत्री रहते हुए उन्होंने देश को एक नई दिशा प्रदान की एक समावेशित विचारधारा के समर्थक रहते हुए एक मजबूत और सशक्त भारत के समर्थक रहे। अटलबिहारी वाजपेयी जी की 100 वी जन्म शताब्दी के अवसर पर 25 दिसंबर अटल जी की जन्म जयंती बूथ स्तर तक मनाई जाएगी, प्रत्येक बुथ पर यह कार्यक्रम आयोजित होगा, जिले भर में कई कार्यक्रम आयोजित होंगे भाजपा कार्यकाल कार्यालय में भी जन्म जयंती पर कार्यक्रम आयोजित होगा, खंडवा नगर में बूथों पर सुबह 8:00 बजे से दोपहर में 12:00 बजे के बीच में कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल, नगर अध्यक्ष सुधांशु जैन, प्रदीप यादव ने अटल जी की जन्म जयंती पर आयोजित कार्यक्रमो में कार्यकर्ताओं को उपस्थित होने का अनुरोध किया हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!