
इंदौर, (न.सं.) – इंदौर के लाल बाग में आयोजित हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले में राष्ट्रीय जैन एकता मंच झाबुआ ने जीव दया और शाकाहार पर आधारित एक नुक्कड़ नाटिका का आयोजन किया। नाटिका का निर्देशन सुनीता काला और बरखा जी के नेतृत्व में हुआ, इस आयोजन में झाबुआ मंच की प्रमुख सदस्याएं पुष्पा जी, नम्रता जी, रीना जी, रूपमती जी, हंसा जी, आशा जी, बाला जी, यशवी जी, शोभना जी, सोनटके जी, सीमा जी, प्राची और राहुल जी ने हिस्सा लिया।
यह नाटिका नेहरू मार्ग स्थित बाल मंदिर विद्यालय के प्रांगण में हुई, इस नाटिका के माध्यम से स्कूल के बच्चों सहित समस्त नागरिकों को शाकाहार एवं पर्यावरण संरक्षण के महत्व को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया, जिससे दर्शकों में सकारात्मक जागरूकता फैली। झाबुआ शाखा ने इस नाटिका का वीडियो इंदौर टीम को भेजा, जिसे देखकर कार्यक्रम की बेहद सराहना की गई। यह आयोजन समाज में शाकाहार और पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में सफल रहा।












