Lok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेगोरखपुरताज़ा ख़बरेंराजनीति

गोरखपुर मे मतदान जारी,सीएम योगी आदित्यनाथ और रविकिशन ने डाला वोट

गोरखपुर जिले की दो सीटों सदर और बांसगांव में सुबह 7 बजे वोटिंग जारी है। शाम को 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। सुबह 9 बजे तक गोरखपुर में 12.99% और बांसगांव में 10.39% वोटिंग हुई।

गोरखपुर। गोरखपुर जिले की दो सीटों सदर और बांसगांव में सुबह 7 बजे वोटिंग जारी है। शाम को 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे। सुबह 9 बजे तक गोरखपुर में 12.99% और बांसगांव में 10.39% वोटिंग हुई। CM योगी ने सुबह 7:10 बजे ही वोट डाला। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी रविकिशन ने वोट डाला। बांसगांव के बूथ संख्या 178 बसौली बुजुर्ग में EVM खराब हो गई तो डेढ़ घंटे बाद वोटिंग शुरू हो पाई। गोरखपुर के कैंपियरगंज के थवईपार और रावतगंज गांव के ग्रामीणों ने बूथ संख्या 274 पर वोटिंग का बहिष्कार कर दिया है। उनकी मांग है कि चकबंदी कराई जाए। गोरखपुर और बांसगांव में कुल 2064 मतदान केंद्र और 3678 बूथ बनाए गए हैं। दोनों सीटों पर 39.18 लाख मतदाता हैं। इन दोनों लोकसभा सीट पर कुल 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। गोरखपुर सदर से 13 तो बांसगांव से 8 प्रत्याशियों का ​भविष्य आज EVM मशीनों में कैद होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ स्थित प्राथमिक विद्यालय कन्या इंग्लिश मीडियम के बूथ संख्या 249 पर सुबह सात बजे ही पहुंचे। मुख्यमंत्री अपने बूथ के पहले वोटर भी बने। मतदान करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और फिर गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर जलपान किया। गोरखपुर में सपा प्रत्याशी काजल निषाद ने अपने पति संजय निषाद के साथ मतदान किया है। काजल ने गोपलापुर स्थित पोलिंग बूथ पर वोट डाला। इस दौरान बूथ परिसर स्थित मंदिर में काजल ने पूजा अर्चना की। आज काजल निषाद का जन्मदिन भी है। उन्होंने तमाम मुद्दों पर विरोधी दलों पर जमकर निशाना साधा है। गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र में कैंपियरगंज, पिपराइच, गोरखपुर शहर, गोरखपुर ग्रामीण, सहजनवा विधानसभा आती हैं। वहीं, बांसगांव लोकसभा क्षेत्र में चौरी चौरा, बांसगांव, चिल्लूपार, रुद्रपुर और बरहज विधानसभा आती है।
मतदान केंद्रों पर बूथवार सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। सकुशल मतदान के लिए करीब 20 हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। इनमें से 6 हजार के लगभग पुलिसकर्मी जनपद के, जबकि, 14500 जवान के करीब दूसरे जिलों से आए हैं। इसमें 28 कंपनियां पैरामिलिट्री फोर्स भी शामिल है। जिनकी चुनाव के दिन ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा मतदान केंद्रों के अंदर और बाहर निष्पक्ष मतदान के लिए अर्धसैनिक बलों की 28 से ज्यादा कंपनियां भी तैनात की गई है। अर्धसैनिक बलों के जवान मतदान केंद्र और बूथों के साथ ही संवेदनशील इलाकों में भी तैनात किए गए हैं। जिले को 32 जोन और 293 सेक्टर में बांटा गया है। साथ ही कुल 150 ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां बाहर से आने वाले पुलिसकर्मियों और अर्धसैनिक बल के जवानों के ठहरने का इंतजाम किया गया है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!