ताज़ा ख़बरें

*लायन्स क्लब खण्डवा ने विमान हादसे में मृतजनों को दी श्रद्धांजलि*

खास खबर

*लायन्स क्लब खण्डवा ने विमान हादसे में मृतजनों को दी श्रद्धांजलि*
खण्डवा।लायन्स क्लब खण्डवाअध्यक्ष अणिमा उबेजा सचिव घनश्याम वाधवा कोषाध्यक्ष वसीम कुरैशी के नेतृत्व में लायन्स भोजन सेवा केंद्र जिला चिकित्सालय परिसर में शोक सभा का आयोजन किया गया।नारायण बाहेती ने बताया कि अहमदाबाद में हुए दुःखद विमान हादसे में 265 मृतजनो की आत्मा की शांति हेतु प्रभु से प्रार्थना कर श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर पर लायन्स भोजन सेवा के गांधी प्रसाद गदले,नारायण बाहेती, सुरेंद्र सोलंकी,अखिलेश गुप्ता,सुशीला गदले,मधुबाला शेलार, समाजसेवी सुनील जैन, वीना अठोत्रा, प्रेमनारायण पिपलोनिया राजीव शर्मा, राजीव मालवीय आदि ने इसे बहुत दुःखद बताते हुए श्रद्धांजलि दी।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!