16 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस काउंट डाउन कार्यक्रम का आयोजन
खरगोन से ब्यूरो चीफ अनिल बिलवे की रिपोर्ट…अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को खरगोन जिले में सामूहिक योग के कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। 21 जून को जिले के सभी तहसील, विकासखण्ड, ग्राम पंचायत एवं शिक्षण संस्थाओं में योग के कार्यक्रम होंगे। जिला स्तर पर बिस्टान रोड़ स्थित मण्डी में सामूहिक योग का कार्यक्रम होगा। इसके साथ ही पर्यटन नगरी महेश्वर में अहिल्या घाट पर सामूहिक योग का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 16 जून से इसका काउंट डाउन कार्यक्रम होगा। इसमें सभी स्कूलों से 01-01 शिक्षक को प्रशिक्षण दिया जाएगा और यह प्रशिक्षित शिक्षक अपनी संस्थाओं में प्रशिक्षण देंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री एसके कानुड़े ने बताया कि योग दिवस काउंट डाउन कार्यक्रम 16 जून को शाम 05ः30 बजे से 06ः30 बजे तक स्टेडियम मैदान बिस्टान नाके पर आयोजित किया जाएगा।









