ताज़ा ख़बरें

➖पहली बार शनिवार 12.40 बजे खंडवा पहुंचने पर फिरोजपुर नांदेड़ नई ट्रेन का किया स्वागत।

खास खबर

➖पहली बार शनिवार 12.40 बजे खंडवा पहुंचने पर फिरोजपुर नांदेड़ नई ट्रेन का किया स्वागत।
खंडवा।। फिरोजपुर हुजूर साहेब नांदेड़ के बीच नई साप्ताहिक ट्रेन शुक्रवार से शुरू कर दी गई जो खंडवा स्टेशन पर शनिवार दोपहर 12.40 बजे पहुंची जिसका स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल के प्रयासों से ट्रेन संख्या 14622 फिरोजपुर से निकलकर पहली बार खंडवा शनिवार दोपहर को प्लेटफार्म नंबर 5 पर पहुंची। यहां सिख समाज के मंजीतसिंह , सांसद प्रवक्ता सुनील जैन ,मध्य रेल समिति सदस्य मनोज सोनी ने लोको पायलट अरुण शुक्ला और विनायक शुक्ला को पुष्प माला पहना कर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। इस मौके पर स्टेशन प्रबंधक अरविंद साहा, उप प्रबंधक विक्की पंवार,विकास सैनी, आरपीएफ के श्री जाट मौजूद थे। इस दौरान कामायनी एक्सप्रेस के इंतजार में बैठे सैकड़ों रेल यात्रियों को जब नई ट्रेन दिखी और भुसावल तरफ जाने की जानकारी मिली उनमें खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी बड़े उत्साह से प्रफुल्लित होकर नए कोच की इस ट्रेन में सवार होकर भुसावल,मनमाड़, तरफ रवाना हुए।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!