ताज़ा ख़बरें

*बीकानेर – काचीगुड़ा और बीकानेर – शिर्डी एक्सप्रेस के खंडवा जंक्शन पर ठहराव की माँग तेज*

*डॉक्टर्स, उद्योगपतियों व्यापारियों ने जनमंच सदस्यों के साथ रेल मंत्री को किए मेल*

*बीकानेर – काचीगुड़ा और बीकानेर – शिर्डी एक्सप्रेस के खंडवा जंक्शन पर ठहराव की माँग तेज*

*डॉक्टर्स, उद्योगपतियों व्यापारियों ने जनमंच सदस्यों के साथ रेल मंत्री को किए मेल*

खण्डवा//*शहर के गणमान्य नागरिको जिसमें डॉक्टरस उद्योगपति एवं व्यापारियों ने एकत्रित होकर रेल मंत्री को मेल किए जिसमें मांग की खंडवा जंक्शन मध्य प्रदेश का एक महत्वपूर्ण जंक्शन हे यहां से लगभग आधा दर्जन रेल विहीन जिलों के यात्री यात्रा करते हे ।इन सभी जिलों की लगभग 25__30 लाख की आबादी खंडवा जंक्शन से यात्रा करती हे। जनमंच के चंद्र कुमार सांड ने बताया कि गाड़ी संख्या 07053/07054 बीकानेर – काचीगुड़ा और गाड़ी संख्या 04715/04716 बीकानेर – शिर्डी खंडवा से बिना रुके गुजरती हे । यह गाड़ी खंडवा से कम आबादी के हरदा में रुक रही हे। इसमें से एक गाड़ी का टेक्निकल हॉल्ट हे ,कमर्शियल हाल्ट नहीं हे ।उक्त ट्रेनों का खंडवा स्टॉपेज मिलता हे तो खंडवा सीधे राजस्थान से जुड़ जाएगा । रेलवे के राजस्व में भी इजाफा होगा ।खंडवा के गणमान्य नागरिकों डॉ सुभाष जैन, डॉक्टर शरद अग्रवाल ,ललित कुमार जैन ,डॉक्टर ,एन के जैन डॉक्टर शैलेंद्र जैन, डॉक्टर पी एस दवे, आर एस बाहेती, नरेश मित्तल, सुनील बंसल, योगेंद्र अग्रवाल, राजेंद्र घीया ,डी पी बंसल , बिरदीचंद गुप्ता ,के साथ जनमंच के चंद्र कुमार सांड,एन के दवे ,ललित चौरे ,सुनील जैन ,अनुराग बंसल ,कमल नागपाल, देवेंद्र जैन ने शुक्रवार रात श्रीनगर कॉलोनी स्थित स्वामी विवेकानंद उद्यान में एकत्रित होकर प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को मेल कर उक्त ट्रेनों के खंडवा जंक्शन पर स्टॉपेज की मांग की।*

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!