अन्य खबरेताज़ा ख़बरेंमध्यप्रदेश

कांग्रेस में संगठन सृजन की कवायद जारी है, इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है

मंडला जिले की खास रिपोर्ट

कांग्रेस में संगठन सृजन की कवायद जारी है, इसके लिए अभियान चलाया जा रहा है
रिपोर्टर इन्द्रमेन मार्को मंडला मध्यप्रदेश

मंडला। बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पर्यवेक्षक श्रीमती चारूलता टोकस जी मंडला पहुंची। उन्होंने यहां वन विश्राम गृह में आयोजित पत्रकारवार्ता में अच्छा काम कर रहे कार्यकर्ताओं को संगठन सृजन में महत्व दिया जाएगा। अच्छे लोगों का चयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडला जिले में 5 दिन रहकर कांग्रेस के सभी 15 ब्लॉकों में कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर उनकी राय ली जाएगी। जिले में बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक संगठन का सृजन किया जाना है। उन्होंने स्पष्ट किया गया कि चयन में उम्र को लेकर की जा रहीं बातें गलत हैं। उम्र का कोई बंधन नहीं है और अच्छा काम करने वालों की उपेक्षा नहीं की जाएगी। पत्रकारवार्ता में बैतूल के पूर्व विधायक प्रदेश पर्यवेक्षक निलय डागा जी ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष एड राकेश तिवारी, जिला संगठन प्रभारी श्रीमती किरण अहिरवार, सह संगठन प्रभारी समीर खान,निवास विधायक विधायक चैन सिंह बरकड़े, पूर्व विधायक प्रो संजीव उईके,पूर्व राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त गुलाब सिंह उईके,आदि मौजूद रहे।
संगठनात्मक बैठक में मांगी कार्यकर्ताओं की राय

जिला कांग्रेस कमेटी मंडला के द्वारा बुधवार की दोपहर कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक का आयोजन भी किया गया। बैठक में श्रीमती चारूलता टोकस जी ने कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला एवं प्रदेश स्तर तक मजबूत करने लिए उपस्थित कार्यकर्ताओं से सुझाव मांगे। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष एड राकेश तिवारी, सहित पूर्व विधायक, यूथ कांग्रेस, महिला कांग्रेस. एनएसयूआई, सेवादल, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, समस्त ब्लॉक, मंडलम, सेक्टर, बूथ कांग्रेस कार्यकर्तागणों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!