![](https://triloknews.com/wp-content/uploads/2024/10/IMG-20240916-WA00171-2.jpg)
कार्यकर्ताओं व जनता का सम्मान सदैव सर्वोपरि-राजा भइया
मीडिया से रूबरू होते पूर्वमंत्री राजा भइया
प्रतापगढ़। कुण्डा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया ने कुण्डा एवं बाबागंज विधानसभा क्षेत्र में कौशाम्बी संसदीय क्षेत्र के लिए हुए मतदान के शान्तिपूर्ण होने को लेकर प्रसन्नता जतायी है। मतदान करने के बाद राजा भइया ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनता की भावना का वह सदैव सम्मान करते रहेंगे। हाल ही में केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के एक बयान पर मीडिया के सवाल के जवाब में राजा भइया ने कहा कि मंत्री का बयान अनावश्यक था। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ईवीएम से जनप्रतिनिधि पैदा हुआ करते हैं। राजा भइया ने शान्तिपूर्ण मतदान के लिए कार्यकर्ताओं के सहयोग तथा जनता की भागीदारी के प्रति आभार भी जताया। वहीं राजा भइया जब अपना मतदान करने बूथ पर पहुंचे तो वहां मौजूद लोग उत्साहित हो उठे। समर्थकों ने राजा भइया के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की।